..................... Kiara Advani: Siddharth Malhotra could not control himself after seeing wife Kiara's new look - Hindi Filmibeat

Kiara Advani: पत्नी कियारा के नए लुक को देखकर खुद पर काबू नहीं कर पाए सिद्धार्थ मल्होत्रा

Kiara Advani:

Kiara Advani: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल की लिस्ट में शामिल होते हैं, दोनों को साथ में देखकर अक्सर फैंस खुश होते हैं। हाल ही में कियारा ने अपने नए लुक की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो पत्नी की इतनी खूबसूरत फोटोज देखकर पति सिद्धार्थ मल्होत्रा खुद पर काबू नहीं कर पाए और सोशल मीडिया पर बड़ी बात बोल दी।

दरअसल बात ऐसी है कि अभिनेत्री ने शनिवार को महिला प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म किया। इवेंट के बाद, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर कीं थी।

शेयर की हुई तस्वीरों में अभिनेत्री बैकलेस डिजाइन के साथ ब्राइट पिंक शिमरी ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। इन तस्वीरों पर उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​का कमेंट आपका दिल जीत लेगा।

इवेंट की खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए सिद्धार्थ की पत्नी कियारा ने कैप्शन में लिखा, 'टू नाइड आई एम फिलिंग पिंक'। पोस्ट का जवाब देते हुए, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​ने लिखा, 'कलर मी पिंक'।

यह प्यारा सा कमेंट मानों हर किसी को बहुत पसंद आ रहा है, कियारा के लेटेस्ट पोस्ट पर दोनों का इंस्टाग्राम एक्सचेंज यह साबित कर रहा है कि फिलहाल सिड और कियारा बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस अब कियरा की तस्वीर पर किए सिड के कमेंट पर जमकर मजे ले रहे हैं। गौरलतलब है कि इसी तरह से दोनों के कई सारे वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते रहते हैं और फैंस उनको काफी पसंद भी करते हैं। गौरतलब है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​और कियारा आडवाणी, जिन्होंने पिछले महीने राजस्थान के जैसलमेर में शादी की थी।

Read more about: kiara advani siddharth malhotra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X