संगीत में सिद्धार्थ संग इस गाने पर ऐसी थिरकीं कियारा, मटकती दुल्हनिया से नजरें नहीं हटा पाए दूल्हे राजा!

Kiara Siddharth Dance Video: देश भर में इन दिनों सिद्धार्थ कियारा की शादी के चर्चे हो रहे हैं। हर किसी की नजरें इसी शादी पर टिकी हुई हैं। सिद्धार्थ और कियारा इन दिनों अपनी शादी के लिए अपने परिवार और दोस्तों के साथ जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस वेन्यू में हैं और शादी की रस्में वहीं चल रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ और कियारा की तमाम थ्रोबैक तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।
ऐसे ही एक वीडियो अब हम आपके लिए लेकर आए हैं। ये वीडियो उन शुरुआती दिनों का है जब सिद्धार्थ और कियारा का रिलेशन शुरू ही हुआ था। बता दें कि ये वीडियो अरमान जैन के वेडिंग रिसेप्शन का है। इस दौरान सिद्धार्थ और कियारा डांस फ्लोर पर आग लगाते दिखाई दे रहे है। जहां कियारा खुलकर डांस करने में मस्त हैं तो वहीं सिद्धार्थ की नजरें उनसे हटने का नाम हीं नहीं ले रही हैं।
बता दें कि सिद्धार्थ और उनकी फैमिली से पहले कियारा को एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया था। इस दौरान वो फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ दिखाई दी थीं। व्हाइट आउटफिट में कियारा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके बाद कियारा के पिता जय जगदीप आडवाणी, मां गेनेवीवे जाफरी और दादी भी नजर आए थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज दोनों के प्री वेडिंग फंक्शन्स होंगे, जैसे हल्दी, मेंहदी और संगीत। कहा जा रहा है कि इस शादी में करीब 150-200 गेस्ट ही शामिल होंगे। इनमें अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान, करण जौहर, वरुण धवन और ईशा अंबानी समेत कई सेलेब्स के नाम शामिल हैं। शादी में शाहिद कपूर और मीरा राजपूत भी मौजूद रहेंगे, क्योंकि कियारा और शाहिद बहुत क्लोज फ्रेंड्स हैं।


Click it and Unblock the Notifications