नई तस्वीरों में एक-दूसरे की बाहों में लिपटे दिखे सिद्धार्थ और कियारा, देखे यहां!

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवानी का चर्चाओं में रहने का सिलसिला जैसे थम ही नहीं रहा। ये लवली जोड़ी कभी अपनी शादी तो कभी वेडिंग रिसेप्शन के कारण चर्चा में रहती हैं तो कभी शादी के बाद न्यू लुक को लेकर तो कभी हनीमून से वापसी को लेकर चर्चा में रहती है। एक बार फिर ये क्यूट जोड़ी चर्चा में है। दरअसल, हाल ही में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की कुछ फोटोस इंस्टाग्राम पर रिलीज की गई है। कियारा ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये फोटोज रिलीज की है।
इन फोटो सीरीज में कियारा दुल्हन के लिबास में और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूल्हे के लिबास में एक-दूसरे के प्यार में खोए हुए एक-दूसरे की बाहों में लिपटे हुए नजर आए। इन फोटोज में से जहां एक ओर ये दोनों एक-दूसरे के आगोश में नजर आ रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर वे खुशी में नाचते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, एक अन्य फोटो में भी ये जोड़ी फोटो खिंचवाने के मूड में पोज दे रही हैं।
इस खूबसूरत जोड़ी की फोटोज पर खूब लाइक्स और कमेंट आ रहे हैं। खुद बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर ने इनकी फोटोज को लाइक करते हुए 'स्टनिंग' लिखते हुए कमेंट किया है। वहीं मनीष मल्होत्रा ने भी इस जोड़ी को 'फायर' लिखा है। इसके अलावा बहुत से वेरीफाइड एकाउंट और सेलेब्स उन्हें फायर और दिल के इमोजी भेज रहे हैं।
आपको बता दें, ये फोटोज प्री वेडिंग सेरेमनी यानी संगीत समारोह की हैं। इन फोटोज में जहां कियारा ने डीप नेक गोल्डन ब्लाउज के साथ गोल्डन चमकीला लहंगा पहना है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए कियारा ने डायमंड नेकलेस पहना हुआ है। वहीं सिड ने महरून कुर्ते-पजामे के साथ ब्लैक गोल्डन एंब्राइडरी शेरवानी को पेयर किया है। दोनों ही इस आउटफिट में खूबसूरत लग रहे हैं। तस्वीरों को देखकर ऐसा लगता है कि कपल ने खूब धमाल मचाया है क्योंकि वे तस्वीरों में खुश नजर आ रहे हैं। कियारा और सिद्धार्थ ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की हुई आउटफिट को पहना था।
इन दोनों की ये फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। कुछ ही घंटों में इन फोटोज को 45 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। डेढ़ लाख से अधिक कमेंट आ चुके हैं। बताते चलें, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 7 फरवरी को शादी की थी।


Click it and Unblock the Notifications