कियारा आडवाणी ने अपनी शादी में मां पर यूं लुटाया प्यार, शेयर की अनदेखी तस्वीरें

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी। अभिनेत्री लगातार अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर रही हैं। शादी के बाद उन्होंने हल्दी, मेहंदी और संगीत की भी तस्वीरें शेयर की हैं। शादी की हर रस्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी परफेक्ट कपल लग रहे थे। हर रस्म में कियारा आडवाणी का अलग-अलग अंदाज नजर आया। वहीं, अब कियारा ने अपनी मां के जन्मदिन के मौके पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
कियारा ने अपनी शादी की कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं। हर तस्वीर में कियारा आडवाणी अपनी मां पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं। कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर किया है जिसमें उनकी मां के साथ बेहद प्यारी बॉन्डिंग नजर आ रही है।
सभी तस्वीरें कियारा और सिद्धार्थ की शादी के वक्त की हैं। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद किया जा रहा है।

दिखा खूबसूरत अंदाज
इस तस्वीर में भी कियारा और उनकी मां गुलाबी रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मां और बेटी दोनों एक दूसरे पर खूब प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

प्यारी तस्वीर
इस तस्वीर में कियारा आडवाणी मां और भाई के साथ दिख रही हैं। तीनों की यह तस्वीर बेहद प्यारी है और इस तस्वीर में तीनों की बॉन्डिंग दिख रही है।

परफेक्ट फोटो
कियारा आडवाणी द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में पूरा परिवार साथ में नजर आ रहा है। वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा भी इस परफेक्ट फैमिली फोटो में हमेशा की तरह काफी हैंडसम लग रहे हैं।

मां ने लुटाया प्यार
यह तस्वीर कियारा के संगीत के रस्म के समय की है। कियारा आडवाणी की मां इस तस्वीर में अपनी बेटी पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications