कियारा आडवाणी अपने बर्थडे पर हुईं पति सिद्धार्थ संग रोमांटिक, शेयर किया वीडियो तो...

इन दिनों कियारा आडवाणी बी टाउन के सबसे पॉपुलर और खूबसूरत हसीनाओं में शुमार हो चुकी हैं। बता दें कि उनकी उम्र 31 साल हो चुकी है। आज यानी कि 31 जुलाई 2023 को अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। शादी के बाद उनका यह पहला जन्मदिन है। बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और उनकी फैमिली फ्रेंड के साथ में उन्होंने अपने बर्थडे को सेलिब्रेट किया और उसकी झलकियां भी सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल होती हुई भी नजर आई।
बर्थडे पर सिद्धार्थ संग रोमांटिक हुईं कियारा
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के क्यूट कपल के रूप में जाने जाते हैं और आपको बता दें कि उन्होंने कुछ वक्त पहले ही राजस्थान में इंटिमेट वेडिंग की। जिसकी वजह से वह काफी ज्यादा सुर्खियों में भी आ गए थे। लेकिन अब आपको बता दें कि कियारा आडवाणी के बर्थडे पर सिद्धार्थ मल्होत्रा भी काफी रोमांटिक नजर आए। दरअसल आपको बता दें कि हाल ही में कियारा आडवाणी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो को शेयर किया है। जो कि तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
कियारा आडवाणी ने शेयर किया क्यूट वीडियो
कियारा आडवाणी कि इस वीडियो में सिद्धार्थ मल्होत्रा और खुद एक्ट्रेस काफी क्यूट अंदाज में नजर आए और समुद्र में छलांग लगाते हुए देखे गए। दोनों ने साथ में पानी में छलांग लगा दी। इस दौरान कियारा आडवाणी ने बिकिनी पहनी हुई थी और पानी में जाकर वह दोनों ही काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आए। दोनों का ही है वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा कि 'हैप्पी बर्थडे टू मी'। एक्ट्रेस के इस वीडियो पर सेलिब्रिटीज से लेकर फैन्स तक ने खूब शुभकामनायें दी और दोनों की जोड़ी को खूब प्यार दिया।
सिद्धार्थ-कियारा ने शेरशाह मूवी के बाद डेट करना किया था शुरू
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के निजी जीवन की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने साथ में शेरशाह फिल्म में काम किया और तभी से एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। लंबे वक्त तक डेट करने के बाद में दोनों ने 7 फरवरी को राजस्थान में शादी रचाई। शादी के बाद लगातार कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दोनों ही सुर्खियों में बने रहे। साथ ही वह अभी एक पावर कपल की लिस्ट में शुमार हो चुके हैं।
कियारा आडवाणी का वर्क फ्रंट
कियारा आडवाणी के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में साक्षी का किरदार निभा कर सुर्खियां बटोरी। इतना ही नहीं कबीर सिंह की प्रीति बनकर उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया। बाद में उन्हें शेरशाह मूवी में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ में देखा गया। लेकिन आपको बता दें कि कियारा आडवाणी ने 2014 में फिल्म पगली से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। लेकिन उन्हें असली पहचान 'एमएस धोनी' फिल्म से ही मिली।


Click it and Unblock the Notifications