कियारा आडवाणी ने शेयर की बिकीनी में तस्वीर, फैन्स देने लगे सिद्धार्थ मल्होत्रा को शाबाशी
कियारा आडवाणी अपने सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों के कारण चर्चा में रहती हैं। लेकिन अब उनकी एक बिकीनी Pic के कारण, एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा काफी चर्चा में हैं। कियारा आडवाणी ने अपनी एक खूबसूरत सी Bikini Pic शेयर की और अपनी परफेक्ट Bikini Body को याद किया।
लेकिन कियारा ने जैसे ही ये तस्वीर शेयर की फैन्स एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा को शाबाशी देने लगे। दरअसल, सिद्धार्थ और कियारा की डेटिंग की अफवाहें काफी समय से चर्चा में है।

जो तस्वीर, कियारा ने शेयर की, वो किसी पुरानी वेकेशन की है और फैन्स का मानना है, कियारा की ये तस्वीर, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ही खींची है। सिद्धार्थ मल्होत्रा को तस्वीरें खींचने का काफी शौक है। ऐसे में कियारा और सिद्धार्थ, साथ वेकेशन पर गए हों और सिद्धार्थ ने उनकी तस्वीर ना ली हो, ऐसा मुमकिन नहीं है।
बस यही कारण है कि कियारा की तस्वीर पर फैन्स लगातार सिद्धार्थ मल्होत्रा को इतनी शानदार तस्वीर खींचने के लिए शाबाशी दे रहे हैं।

फुल है कैलेंडर
बात करें कियारा की तो उनके डेट्स कैलेंडर फिलहाल फुल हैं क्योंकि उनकी फिल्में लाईन से रिलीज़ होने को तैयार हैं। कियारा इस वक्त केवल बड़े बैनर की फिल्मों का हिस्सा हैं जिनमें धर्मा प्रोडक्शन्स प्रमुख है।

हाल ही में करवाया फोटोशूट
हाल ही में कियारा आडवाणी, डबू रतनानी के कैलेंडर के लिए टॉपलेस होती दिखाई दी थीं। उनका शॉट काफी वायरल हुआ था।

करियर के शुरूआती दिन
कियारा, अपने करियर के शुरूआती दिनों में भी डबू रतनानी के लिए एक टॉपलेस पोज़ दे चुकी हैं। उनकी ये तस्वीर आज भी काफी चर्चित रहती है।

अन्नियन रीमेक में भी फाईनल
जहां कियारा के पास बड़े प्रोजेक्ट्स की भरमार है वहीं दूसरी तरफ उन्हें लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए अप्रोच भी किया जा रहा है। खबर है कि शंकर के अन्नियन रीमेक में भी वो रणवीर सिंह के अपोज़िट फाईनल हो चुकी हैं।

कमज़ोर थी शुरूआत
कियारा आडवाणी की शुरूआत बेहद कमज़ोर थी। उन्होंने बॉलीवुड में फगली नाम की एक फिल्म के साथ अपना़डेब्यू किया था। चूंकि ये फिल्म बेहद कमज़ोर थी इसलिए कियारा का करियर शुरू में ही डगमगा गया था।

आने से पहले बदला नाम
कियारा आडवाणी का असली नाम आलिया है। लेकिन उनके डेब्यू से पहले ही चूंकि बॉलीवुड में आलिया अपने पैर जमा चुकी थीं इसलिए कियारा ने अपना स्क्रीन नेम आलिया की जगह कियारा चुन लिया।

अक्षय कुमार के साथ शुरूआत
फगली के साथ कियारा को सफलता भले ही ना मिली हो लेकिन फिर भी उन्हें पहचान मिल गई। इस फिल्म को प्रोड्यूस किया था अक्षय कुमार ने। इस फिल्म के दो साल बाद तक कियारा के पास कोई काम नहीं था।

पीछे मुड़कर नहीं देखा
कियारा आडवाणी इस समय धर्मा प्रोडक्शन्स की चहेती बन चुकी हैं। सबसे पहले वो नज़र आई थीं करण जौहर की लस्ट स्टोरीज़ में। इसके बाद वो नेटफ्लिक्स ओरिजिनल फिल्म गिल्टी में दिखाई दीं। और फिर उन्होंने दिलजीत दोसान्ज्ह के अपोज़िट गुड न्यूज़ की चुलबुली पंजाबी वाईफ बनकर फैन्स का दिल जीता।

साईन कर रहीं नए प्रोजेक्ट
वहीं कियारा आडवाणी और विकी कौशल जल्दी ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। फिल्म बहुत छोटी सी है और आसानी से बड़ी जल्दी शूट होगी।फिल्म जब भी शुरू होगी, एक महीने में शूटिंग खत्म हो जाएगी।

आने वाले प्रोजेक्ट्स
कियारा आडवाणी इस समय बॉलीवुड की सबसे व्यस्त अभिनेत्रियों में से एक हैं। धर्मा प्रोडक्शन्स की जुग जुग जीयो, अनीस बज़्मी की भूल भुलैया 2 के अलावा वो आशुतोष गोवारिकर की कुर्रम कुर्रम में भी दिखाई देंगी।


Click it and Unblock the Notifications












