कियारा आडवाणी ने जब बताया क्यों होना चाहती हैं प्रेग्नेंट! बोलीं- "फर्क नहीं पड़ता अगर.."

Kiara Advani: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी हमेशा ही लाइमलाइट का हिस्सा बनी रहती हैं, कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तो कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर। इसी बीच कियारा का एक पुराना इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कियारा आडवाणी शादी से पहले प्रेग्रेंट होने वाली बात पर अपने विचार साझा करती हैं।
कियारा आडवाणी का इंटरव्यू-
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों एक्ट्रेस अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' की सक्सेस एंजॉय कर रही हैं। वहीं जब एक्ट्रेस फिल्म के प्रमोशन में जुटी थीं तो उनकी एक तस्वीर देखकर फैंस ये कयास लगा रहे थे कि कियारा प्रेग्नेंट हैं।
इस सबके बीच में अब एक्ट्रेस का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बात करती नजर आ रही हैं। दरअसल, कियारा का जो इंटरव्यू वायरल हो रहा है, वो उनकी फिल्म 'गुड न्यूज' के प्रमोशन का है जिसमें कियारा ने अपने प्रेग्नेंट होने की इच्छा जाहिर की थी।
इस वीडियो में सिद्धार्थ की पत्नी कियारा कहती हुई नजर आ रही हैं कि, मैं सिर्फ इसलिए प्रेग्नेंट होना चाहती हूं ताकि मैं वो सब कुछ खा सकूं जो मैं खाना चाहती हूं और मेरे लिए ये मायने नहीं रखता कि बच्चा लड़का हो या लड़की..वो जो भी हो बस स्वस्थ होना चाहिए..'
कियारा आडवाणी की शादी-
अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने इसी साल 7 फरवरी को बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी की थी। दोनों की शादी राजस्थान के जैसलमेर के एक शाही फोर्ट में हुई थी, जिसमें इनके खास दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे।सोशल मीडिया पर दोनो की शादी की कई सारी तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे, जिनको फैंस ने काफी पसंद किया था। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के प्यार की शुरुआत ब्लॉकबस्टर फिल्म 'शेरशाह' की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों ने अपने रिश्ते को शादी से पहले कभी भी ऑफिशियल नहीं किया था।


Click it and Unblock the Notifications
