जानिए क्यों ऋतिक रोशन ने कर डाली कियारा आडवाणी की तारीफ- अभिनेत्री ने दिया जवाब
कियारा आडवाणी अभिनीत फ़िल्म गिल्टी जब से प्रदर्शित हुई है तभी से कियारा ने खूब प्रशंसा मिली है फिर वह दर्शक हो या फिर अभिनेत्री आलिया भट्ट। सभी लोगो ने कियारा का बड़े दिल से तरीफ की है। अब कियारा की तारीफ की है बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने। हृतिक ने हाल ही में गिलटी देखी और उसके बाद हृतिक ने ट्वीट करते हुए कहा, बहुत उम्दा, आपका परफॉर्मेंस बहुत अच्छा लगा। कियारा ने भी तारीफ स्वीकार करते हुए, ऋतिक रोशन को धन्यवाद कहा।
कियारा आडवाणी कितनी शानदार अदाकारा हैं ये तो सभी जानते हैं और कई बार अपने दमदार अभिनय से लोगों को चौंकाया है। कियारा आडवाणी ने फिल्म एमएस धोनी से अपने करियर की शुरुआत की थी और इस फिल्म में उनका किरदार भी काफी ज्यादा छोटा था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी अपनी आने वाली फिल्म 'भूल भुलैया 2' की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। हाल ही में 'भूल भुलैया 2' के सेट से एक वीडियो लीक हो गया है जिसमें कार्तिक आर्यन की बाहों में कियारा नजर आ रही है।
कियारा आडवाणी कुछ समय पहले फिल्म कबीर सिंह में नजर आई थीं और इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी ज्यादा तारीफ हुई थी। वो फिल्म में शाहिद कपूर के साथ थीं।
लोगों ने कियारा के मासूम और शानदार रोल को काफी पसंद किया था। इस समय वो कई शानदार फिल्में कर रही हैँ। फिल्म लक्ष्मी बम में उनकी जोड़ी अक्षय कुमार के साथ भी बन चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











