Sidharth Malhotra को दरवाजे पर देख कैसा था Kiara Advani का रिएक्शन? एक्ट्रेस ने शादी को किया याद!

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी को लेकर चर्चे थे लेकिन अब वो दोनों पति पत्नी हैं और काफी खुश हैं। अक्सर दोनों की तस्वीरें सामने आकर छा जाती हैं और लोग उनको पसंद करते हैं। हाल ही में कियारा आडवाणी ने बात करते हुए खुलासा किया है कि जब उन्होने सिद्धार्थ मल्होत्रा को शादी के समय पहली बार देखा था तो उनका क्या रिएक्शन था। कियारा आडवाणी ने खुलासा करते हुए कहा कि, "मैं काफी इमोशनल थी गलियारे में जाने से ठीक पहले, लेकिन जब दरवाजे खुले तो मैं ठीक हो गई।
सिद्धार्थ को देखकर लगा कि याय.. मैं शादी कर रही हूं। फिर इसी फीलिंग के साथ मैं आगे चली गई। लेकिन ये तय है कि, अगर आप अपने प्यार से शादी कर रहे हैं तो आपको अलग फीलिंग होगी।'' इस दौरान कियारा आडवाणी न्यूज 18 से बात कर रहीं थीं और उनका बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि दोनों सितारों ने इस महीने की शुरुआत में राजस्थान में एक निजी समारोह में शादी की। कियारा ने मनीष मल्होत्रा का गुलाबी लहंगा पहना, जबकि सिद्धार्थ ने अपनी शादी के लिए आइवरी शेरवानी चुनी।
इस दोनों को शादी के जोड़े में काफी पसंद किया गया था। जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस को उस दिन दुल्हन की तरह सजाया गया था और दिल्ली में शादी का रिसेप्शन हुआ था। इस दौरान इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे थे।
वर्कफ्रंट पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी लगातार किसी ना किसी प्रोजेक्ट को लेकर बिजी हैं और इस वक्त उनको लेकर काफी चर्चा है। इस साल दोनों सितारों के कुछ शानदार प्रोजेक्ट्स सामने आने वाले हैं और इसके लिए वो इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











