सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम और पेट डॉग से कस्टमाइज्ड था कियारा आडवाणी का मॉडर्न चूड़ा और कलीरा

Recommended Video
प्यार का महीना फरवरी की शुरुआत ही बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के साथ हुई। वैलेंटाइन वीक के पहले दिन 7 फरवरी को जब पूरी दुनिया रोज डे मना रही थी उस दिन गुलाबी रंग के थीम से सजे मंडप में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सात फेरे लिए और हमेशा के लिए अपनी 'यारा' कियारा का हाथ थाम लिया। शादी के बाद कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी शादी की फोटो को सोशल मीडिया प्रोफाइल पर शेयर किया। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के ब्राइडल लुक में सजी कियारा काफी एलिगेंट लग रही थी। लेकिन लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान कियारा के मॉडर्न चुड़ा और उनके कस्टमाइज्ड कलीरों पर ही अटक गया था।
कियारा आडवाणी का चूड़ा :
जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस होटल में हुई अपनी शाही शादी में कियारा आडवाणी जब गुलाबी रंग के लहंगे में सजी मंडप में आयी होंगी, तो निश्चित रूप से देखने वालों की सांसे रुक सी गयी थी। गुलाबी रंग की थीम से सजे शादी के मंडप में गुलाबी रंग का जोड़ा पहनी कियारा बला की खूबसूरत लग रही थी। अपनी शादी में मॉडर्न दुल्हन बनी कियारा ने अपने लहंगे से मैच करता हुआ गुलाबी रंग का चूड़ा पहना था। इसके साथ हीरे और एमरल्ड की चूड़ियां कियारा के ब्राइडल लुक को कॉम्प्लिमेंट कर रही थी।
कस्टमाइज्ड कलीरा :
कियारा आडवाणी ने अपने मॉडर्न चूड़े के साथ पुराने ट्रेडिशनल कलीरों के बजाए कस्टमाइज्ड कलीरे पहने थे। इन कलीरों की सबसे खास बात थी कि इनसे कियारा का सिर्फ सिद्धार्थ ही नहीं बल्कि उनसे जुड़े हर एक के लिए प्यार की गहराई साफ झलक रही थी। कियारा के कलीरे में कियारा-सिद्धार्थ के नाम के शुरुआती अक्षर 'KS' होने के साथ ही सिद्धार्थ के पेट डॉग, ऑस्कर जो अब इस दुनिया में नहीं है, की फोटो भी बनी हुई थी। इससे ही साफ जाहिर होता है कि कियारा को सिर्फ सिद्धार्थ ही नहीं बल्कि उनके परिवार से भी खास लगाव है।


Click it and Unblock the Notifications

