Sidharth Malhotra की तरह ही हैंडसम हैं उनके साले साहब मिशाल आडवाणी, जानें Kiara के भाई के बारे में सबकुछ

Sid Kiara Misshel

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी आखिरकार 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी रचाई। शादी के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। इन तस्वीरों में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बेहद खुश नजर आ रहे थे। दोनों एक दूसरे के साथ परफेक्ट कपल लग रहे थे।

वहीं, बुधवार को जैसलमेर से सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी दिल्ली पहुंच गए। दिल्ली एयरपोर्ट पर कियारा आडवाणी दुल्हन के अवतार में नजर आईं। उन्होंने सुर्ख लाल सूट और सिद्धार्थ मल्होत्रा लाल कुर्ते में नजर आए। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बेहद खुश नजर आ रहे थे। कियारा मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हाथों में मेहंदी लगाए ससुराल पहुंचीं। इस दौरान उनसे भाई भी उनके साथ थे।

जी हां, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साले साहब भी अपनी दीदी कियारा और जीजा सिद्धार्थ संग गृह प्रवेश के दौरान ढोल पर डांस करते नजर आए। सिद्धार्थ ने भी अपने साले साहब संग खूब ठुमके लगाए। मिशाल आडवाणी वीडियो वायरल होने के बाद से चर्चा में बने हुए हैं। हर कोई कियारा आडवाणी के भाई मिशाल के बारे में जानना चाहता है।

बेहद गुड लुकिंग है मिशाल

बेहद गुड लुकिंग है मिशाल

कियारा आडवाणी कितनी खूबसूरत हैं ये तो सभी जानते हैं लेकिन, उनने भाई मिशाल आडवाणी भी उनकी ही तरह गुड लुकिंग हैं। उनकी जितनी तारीफ की जाए कम होगी। कियारा और मिशाल एक दूसरे के साथ बेहद काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं और इसकी बानगी अक्सर इंस्टाग्राम पर दिख जाती है।

क्या करते हैं मिशाल

क्या करते हैं मिशाल

मिशाल आडवाणी रियल लाइफ में एक रैपर हैं। कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सिड-कियारा की हल्दी की रस्म में भी उन्होंने परफॉर्म किया था। मिशाल को म्यूजिक से खासकर लगाव है।

13 साल से संगीत है पंसद

13 साल से संगीत है पंसद

मिशाल आडवाणी जब 13 साल के थे, तब से उनका संगीत से गहरा जुड़ाव रहा है। यह बात उनकी इंस्टाग्राम अकाउंड में भी साफ दिखती है कि वो कितना अधिक संगीत से लगाव रखते हैं।

कब आए सुर्खियों में

कब आए सुर्खियों में

दरअसल, मिशाल अपनी बहन कियारा आडवाणी की शादी के लिए जैसलमेर पहुंचे तो एयरपोर्ट से उनकी काफी तस्वीरें वायरल हुई थी। उनके गुड लुक्स को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था। बता दें कि, म्यूजिक में करियर बनाने से पहले मिशाल सॉफ्टवेयर इंजीनियर भी रह चुके हैं। सोशल मीडिया पर यही चर्चा हो रही है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की तरह उनके साले साहब हैंडसम हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X