..................... Kiara Advani richest best friend takes limelight at siddharth kiara wedding isha ambani diamond loaded jewellery - Hindi Filmibeat

शादी में कियारा की सबसे रईस सहेली ने बटोरी लाइमलाइट, पति संग हीरों में लदकर पहुंचीं ईशा अंबानी

Isha Ambani At Siddharth Kiara Wedding

Isha Ambani At Siddharth Kiara Wedding: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। ये स्टार कपल अपनी शादी के लिए राजस्थान के जैसलमेर में हैं। इसके साथ ही दोनों की फैमिली और तमाम दोस्त भी इस शादी के लिए इस रॉयल वेन्यू पर पहुंच चुके हैं। इसी बीच सिद्धार्थ और कियारा की शादी में सबसे ज्यादा लाइमलाइट कियारा की बचपन की सहेली ने बटोरी ली है। ये सहेली कोई और नहीं बल्कि देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी है।

ईशा अंबानी पति आनंद पीरामल के साथ जैसलमेर पहुंच गई हैं। ईशा अंबानी के एयरपोर्ट पर पहुंचे ही हर तरफ सिर्फ उन्हें के चर्चे हो रहे हैं। ईशा के सामने सिद्धार्थ कियारा की पूरी बारात फीकी सी पड़ गई है। एयरपोर्ट पर ईशा अंबानी हीरों के कीमती गहनों में चमचमाती दिखाई दे रही थीं।

सिद्धार्थ और कियारा की शादी से पहले शगुन की मेहदी की रश्म में शामिल होने के लिए ईशा अंबानी भी पहुंची। ईशा अंबानी और कियारा बचपन के दोस्त हैं। ईशा अंबानी यहां अपने हसबैंड आनंद पीरामल के साथ पहुंची।

बता दें होटल सूर्यगढ़ पैलेस में एक बावड़ी बनी है। यहीं पर पर सिद्धार्थ और कियारा 7 फरवरी को सात जन्मों के बंधन में बंधेंगे। वहीं इस स्टार कपल की शादी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां और परिवार के लोग भी वेडिंग डेस्टिनेशन पर पहुंच गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज दोनों के प्री वेडिंग फंक्शन्स होंगे, जैसे हल्दी, मेंहदी और संगीत। कहा जा रहा है कि इस शादी में करीब 150-200 गेस्ट ही शामिल होंगे। इनमें अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान, करण जौहर, वरुण धवन और ईशा अंबानी समेत कई सेलेब्स के नाम शामिल हैं। शादी में शाहिद कपूर और मीरा राजपूत भी मौजूद रहेंगे, क्योंकि कियारा और शाहिद बहुत क्लोज फ्रेंड्स हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X