..................... कियारा आडवाणी ने बताया, सलमान खान ने उन्हें दी थी खास सलाह | Kiara Advani reveals the best advice she ever got came from Salman Khan - Hindi Filmibeat

कियारा आडवाणी ने बताया, बॉलीवुड में आते ही सलमान खान ने उन्हें दी थी एक खास सलाह

महज 7 सालों में ही फिल्म इंडस्ट्री में अपना खास जगह बनाने वाली अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि बॉलीवुड से उन्हें आज तक की बेस्ट सलाह किसने दी है। जी हां, और कोई नहीं, बल्कि वो सलमान खान हैं। कियारा ने बताया कि अभी तक मुझे एक सबसे सटीक सलाह सलमान खान ने दी है, जिनसे मेरे नजरिया को बदला।

फिल्मफेयर के साथ इंटरव्यू के दौरान कियारा आडवाणी ने बताया कि इंडस्ट्री में आने के बाद सलमान खान ने मुझे सलाह दी थी कि मेहनत करो और केवल अपनी मेहनत को ही आपको साबित करने दो। तुम्हारा काम बोलना चाहिए।

Kiara Advani

इतना ही नहीं, बल्कि सलमान खान के कहने पर ही कियारा ने अपना नाम तक बदल डाला था। बता दें, कियारा आडवाणी का असली नाम आलिया था, लेकिन सलमान खान का कहना था कि बॉलीवुड में पहले से ही एक आलिया है, इसीलिए उन्हें अपना नाम बदल लेना चाहिए। और कियारा ने वही किया।

साल 2014 में फिल्म 'फुगली' के साथ कियारा ने बॉलीवुड में कदम रखा है। उसके बाद वह एमएस धोनी, गुड न्यूज़, कबीर सिंह, लक्ष्मी, इंदू की जवानी, लस्ट स्टोरीज, गिल्टी जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वहीं, कियारा की आने वाली फिल्मों में शेरशाह, भूल भुलैया 2 और जुग जुग जीयो शामिल है।

खबरों की मानें तो कियारा आडवाणी इस वक्त अपने को- स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट कर रही हैं। इंटरव्यू के दौरान कियारा ने कहा कि आखिरी बार मैं जब डेट पर गई थी तो वह इसी साल थी। इस साल के दो महीने पहले ही मैं डेट पर गई हूं। तो मुझे लगता है कि आप लोग आइडिया लगा चुके होंगे मैं किसकी बात कर रही हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X