'प्रेगनेंसी में देवी, फिर मोटी बुलाने लगते हैं लोग...', Kiara Advani ने मदरहुड जर्नी को लेकर की बात
Kiara Advani On Motherhood Journey: कियारा आडवाणी बॉलीवुड की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें की मां बनने के बाद वह कई बार मदरहुड को लेकर बात कर चुकी हैं। अभिनेत्री के अनुसार मदरहुड को लेकर लोगों का नजरिया बदलता रहता है। पहले तो बच्चे की डिमांड की जाती है और जब बच्चा हो जाता है तो मां की अपीरियंस पर कमेंट किए जाते हैं। काम पर लौटने को लेकर भी सवाल किए जाते हैं।

कियारा आडवाणी ने आगे बात करते हुए बताया कि मदरहुड उनकी जिंदगी में एक बहुत ही बड़ा बदलाव लेकर आया है। मां बनने के बाद में उन्होंने खुद और दुनिया को समझने का एक नया नजरिया अपनाया है।
कियारा आडवाणी ने मदरहुड जर्नी की शेयर
बॉम्बे टाइम्स के साथ हाल ही में एक बातचीत के दौरान कियारा आडवाणी ने बात करते हुए कहा कि "मां बनने का एहसास बहुत ही ज्यादा शानदार होता है। मुझे ऐसा लगता है कि अब जो भी डायरेक्ट मेरे साथ में काम करेंगे वह मेरा बेस्ट वर्जन देखेंगे।"
प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं को झेलना पड़ता है प्रेशर
अभिनेत्री ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मां बनने की जर्नी ने मेरे जीवन और दुनिया को लेकर समझ को एक नया पहलू दिया है। काफी सारी महिलाओं को मां बनने के बाद में प्रेशर झेलना पड़ता है और समाज का नजरिया उनके लिए काफी ज्यादा बदल जाता है।"
प्रेगनेंसी में देवी होती है महिला
कियारा आडवाणी ने कहा कि "मां बन जाने के बाद में उन्हें तारीफ तो मिलती है और सब कहते हैं कि ओह तुम तो बहुत ज्यादा ग्लो कर रही हो। लेकिन जैसे ही बच्चा इस दुनिया में आता है तो सब कुछ बदल जाता है। लोग कहते हैं की मोटी लग रही हो। जब आप प्रेग्नेंट होती हो तो देवी होती हो। बच्चा पैदा हो जाता है तो लोगों को उम्मीद होती है कि फिर से उसी शेप में आ जाओ।"
अभिनेत्री ने आगे बात करते हुए बताया कि "सच तो यह है की मां बन जाने के बाद ही एक मां की असली परीक्षा और संघर्ष शुरू होता है। तब एक महिला को सपोर्ट की बहुत ज्यादा जरूरत होती है।"
1 साल की होने वाली है कपल की बेटी
कियारा आडवाणी की माने तो मदरहुड सिर्फ बच्चा बड़ा करने की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि उसको सपोर्ट करने के बारे में भी होता है। तब महिला को सहारे की बहुत ज्यादा जरूरत होती है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बेटी का वेलकम 15 जुलाई 2025 को किया था। दोनों की बेटी 1 साल की होने वाली है और अभिनेत्री कुछ ही महीना में बैक टू शेप आ गई थी।


Click it and Unblock the Notifications