..................... Kiara Advani ने Katrina Kaif से छीन लिया ये बड़ा प्रोजेक्ट, लोग बोल- एक युग का अंत Kiara Advani replace Katrina Kaif from Slice ad, become new brand ambassador! - Hindi Filmibeat

Kiara Advani ने Katrina Kaif से छीन लिया ये बड़ा प्रोजेक्ट, लोग बोल- एक युग का अंत

kiara advani, katrina kaif

अभिनेत्री कियारा आडवाणी इस वक्त काफी चर्चा में है और उनको लेकर खबर आ रही है कि उन्होने कुछ ऐसा कर दिया है जिससे कैटरीना कैफ को बड़ा झटका लगने वाला है। पता चला है कि कियारा आडवाणी ने उनसे एक बड़ा प्रोजेक्ट छीन लिया है। अगर आपको ऐसा लग रहा है कि हम किसी फिल्म के प्रोजेक्ट की बात कर रहे हैं तो ये पूरी तरह से गलत है।

दरअसल कियारा आडवाणी ने कैटरीन कैफ से एक विज्ञापन छीन लिया है.. जी हां, हम बात कर रहे हैं स्लाइस ड्रिंक की, जिसके विज्ञापन में अभी तक कैटरीना कैफ नजर आती थी।

हालांकि अब कियारा आडवाणी इसकी ब्रांड एंबेसडर बन गई और इस मौके पर ये खबर चर्चा में है। गौरतलब है कि कैटरीना कैफ ने काफी समय तक स्लाइस की विज्ञापन किया है और इस तरह से उनके रिप्लेस होना उनके फैंस के लिए काफी चौकाने वाला है।

लोग लगातार सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कियारा ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है, ''ऐसी खुशबू, ऐसा रस @slice_india बना है रसीले आमों से बस! क्या आपने स्लाइस ट्राई किया?'' इसके बाद कई तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं और उनको काफी पसंद किया जा रहा है।

एक ने लिखा है, ''वाहह्ह्ह्ह्ह्ह्ह्ह्ह कैटरीना नहीं! एक युग का अंत।'' जबकि एक ने लिखा, ''इसमें तो सिर्फ कैटरीना ही सूट करती है।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स लोगों की तरफ से आ रहे हैँ। हालांकि कियारा आडवाणी ने किसी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है।

Read more about: kiara advani katrina kaif
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X