..................... Kiara Advani’s Red Hot Avatar at Indian Couture Week 2019 - Hindi Filmibeat

लाल लंहगे में कियारा आडवाणी का ग्लैमरस अंदाज- जिसने देखा, देखता रह गया- PICS

By Staff

इंडिया कॉचर वीक (ICW) 2019 के ओपनिंग शो में कियारा आडवाणी को लोग देखते रह गए। फैशन डिजाइनर अमित अग्रवाल के शो के लिए लाल लंहगा पहने रैंप वॉक करतीं एक्ट्रेस कियारा आडवाणी बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। अमित अग्रवाल ने अपना ब्राइडल कलेक्शन पेश किया जिसे उन्होंने नाम दिया था- Lumen। कियारा इन दिनों अपनी फिल्म 'कबीर सिंह' को लेकर सुर्खियों में हैं।

कबीर सिंह में कियारा ने प्रीति का किरदार अदा किया था, जिसके लिए उन्हें काफी तारीफ मिली। शांत और जहीन किरदार में कियारा ने जान डाल दी थी और फिल्म की सफलता पर उन्होंने खुशी जाहिर की। बता दें, कबीर सिंह ने 250 करोड़ से ऊपर का बिजनेस किया है।

Kiara Advani’s

बहरहाल, कबीर सिंह की सादगी भरी प्रीति के बाद कियारा का यह रेड ब्राइडल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर कियारा की तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। यह फैशन शो दिल्ली में चल रहा है।

अपने कॉस्टयूम के बारे में बात करते हुए कियारा ने कहा, अमित के काम बेहतरीन हैं। मुझे ड्रेस का काम बेहद पसंद आया। मुझे क्या पसंद है, यह अमित के काम बयान करते हैं। जब भी में शादी करूंगी, मुझे यकीन है मैं कुछ हल्का पहनूंगी जो मुझे सांस लेने और एन्जॉय करने में मदद करे।

बॉलीवुड में तीन फिल्में पुरानी कियारा आडवाणी अपने स्टाइल और अदाकारी को लेकर नाम कमा रही हैं। फिलहाल, कियारा फिल्म 'गुड न्यूज़' में अक्षय कुमार, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X