Kiara Advani शादी के पहले से हैं प्रेगनेंट? एक्ट्रेस की इस हरकत पर लोगों ने उठाए सवाल!

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के बाद उनको लेकर कई तरह के चर्चे हो रहे हैं और अब कुछ ऐसा हुआ है कि नेटिजेंस उनसे अलग तरह के सवाल सवाल पूछ रहे हैं। दरअसल शादी के बाद जब सिद्धार्थ और कियारा मीडिया के सामने आए तो अभिनेत्री ने कुछ ऐसी हरकतें कर डाली हैं जिससे लोगों के मन में एक सवाल पैदा हो गया है। जी हां, लोग पूछ रहे हैं कि क्या आलिया भट्ट की तरह का कियारा आडवाणी भी शादी के पहले से ही प्रेगनेंट हैं?
हालांकि इसको लेकर किसी तरह का दावा हमारे द्वारा नहीं किया जा रहा है लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इस तरह के सवाल उठा रहे हैं। बता दें कि कियारा आडवाणी के प्रेगनेंसी की खबर पूरी तरह से अफवाह है। इसकी शुरुआत तब हुई जब कियारा आडवाणी मीडिया के सामने आईं और उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आ रहे थे।
इस दौरान कियारा अपने स्कार्फ से लगातार पेट छिपाने की कोशिश कर रही थीं। उनकी इस अजीब हरकत को देखकर लोग सवाल कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर ये छाया हुआ है।
लोग कई तरह के सवाल कर रहे हैं और उनको ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'मुझे पूरा यकीन है, इनकी भी 2-3 महीने में प्रेग्नेंसी न्यूज आने वाली है। जहां भी जाती हैं, हमेशा पेट को छुपा कर रखती हैं। लोगों को पागल समझते हैं।'
एक यूजर ने लिखा था, 'आलिया भट्ट की तरह इनको लेकर भी खबर जल्दी आएगी।' इसके अलावा एक ने लिखा, 'दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं।'
शादी के बाद अब दोनों अपने रिसेप्शन को लेकर खबरों का हिस्सा है और ऐसा कहा जा रहा है कि ये काफी शानदार होने वाला है। इस दौरान इंडस्ट्री के लगभग सभी बड़े सितारे शिरकत कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications