'सबका ध्यान सिर्फ बेटी पर था…' Kiara Advani ने सुनाया मां बनने के बाद का दर्द, छलक जाते थे आंसू!
Kiara Advani On Postpartum Depression: कियारा आडवाणी बॉलीवुड की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने 2025 में बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद से वह अपना मदरहुड पीरियड एंजॉय कर रही है। लेकिन अब हाल ही में उन्होंने पहली बार अपनी मदरहुड जर्नी को लेकर बात की और बताया कि डिलीवरी के बाद उनको किन समस्याओं का सामना करना पड़ा।

पोस्टपार्टम डिप्रेशन से जूझ चुकी हैं कियारा आडवाणी
राज शमानी के हाल ही के एक पॉडकास्ट में कियारा आडवाणी को देखा गया। जहां पर उन्होंने बताया कि उन्होंने प्रेगनेंसी के बाद में आने वाले बदलावों को पूरी तरीके से अपना लिया है। लेकिन लगातार उनके मन में यही ख्याल आता रहता है कि उनके फैसलों का उनके बेटी पर क्या असर पड़ेगा। साथ ही वह उसके सामने किस तरीके का उदाहरण बनेगी। अभिनेत्री ने इस बात पर भी जोड़ दिया कि हर एक महिला इस दौर से अलग तरीके से गुजरती है और इसका उन पर कई तरीके का प्रभाव भी पड़ता है।
इस दौरान कियारा आडवाणी ने अपनी पोस्टपार्टम जर्नी के साथ-साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा से मिले हुए सपोर्ट को लेकर भी बात की है। अभिनेत्री ने बताया कि उनके मूड स्विंग्स हुआ करते थे साथ ही इमोशनल ब्रेकडाउन भी हो जाया करता था। इन सब से बाहर निकलने के लिए उन्हें तकरीबन 6 महीने लग गए थे। एक्ट्रेस ने कहा कि कई बार नई माओं को इन सब चीजों से निकलने के लिए एक ऐसे व्यक्ति की जरूरत होती है जो उनकी बातों को सुन पाए।
कियारा आडवाणी ने यह भी बताया कि बच्चों के जन्म के बाद हर किसी का ध्यान बच्चे पर ही ज्यादा रहता है। मां की भावनात्मक जरूरत पर ज्यादातर किसी का ध्यान नहीं जाता है। एक्ट्रेस ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मुझे ऐसा लगता है कि सभी लोग बच्चे के बारे में ज्यादा सोचने लग जाते हैं। बच्चा कब सो रहा है, बच्चा ठीक है या नहीं है। डायपर बदलने है या बच्चे को नहलाना या मालिश करनी है। बच्चों के जन्म के शुरुआती महीना में रूटिंग बस इसी तरीके से घूमता रहता है।"
इस दौरान कियारा आडवाणी को आता था रोना
कियारा आडवाणी ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि पोस्टपार्टम की शुरुआती वक्त में वह छोटी-छोटी बातों पर रो जाती थी। इस पर उन्होंने बात करते हुए कहा कि "मुझे नहीं पता था कि क्या मैं बस सिद्धार्थ को याद कर रही हूं या कुछ और है। लेकिन मैं एक ऐसे वक्त से गुजर चुकी हूं जहां पर हर एक छोटी चीज मुझे ट्रिगर कर जाती थी। मतलब कुछ भी आप कोई ऐसी बात कह दो जिस पर आज हम शायद हंस रहे हैं। लेकिन तब शुरुआती दिनों में किसी भी बात पर बस मेरे आंसू निकलने लग जाते थे।"


Click it and Unblock the Notifications