शादी के बाद कियारा पर छाई बोल्डनेस, ससुराल वाले देखते रह जाएंगे सामने से कटी ड्रेस में बहू के ये रंग

Kiara Advani At Zee Cine Awards 2023: बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी जो कि पिछले कुछ समय से लगातार अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में रही उन्होंने सोमवार रात जी सिने अवॉर्ड नाइट में अपने बोल्ड लुक से हर किसी को हैरान कर दिया। दरअसल, कियारा का अवॉर्ड इवेंट से रेड कार्पेट लुक सामने आया है। देर रात से ही कियारा के इस लुक की तस्वीरों और वीडियोज ने सोशल मीडिया पर बवाल काटा हुआ है।
कियारा इस दौरान रेड सिजलिंग आउटफिट में बेहद बोल्ड अंदाज में दिखाई दीं। शादी के बाद ये पहली बार है जब कियारा इतने सेक्सी लुक में नजर आई हैं। ऑफ शोल्ड वाली कियारा की इस ड्रेस में सामने से हाई स्लिट कट भी था जिसमें से ये हसीना अपनी टोन्ड लेग फ्लॉन्ट कर रही थी।
इसके साथ ही कियारा ने अपने खुले बालों से सेट किया हुआ था। साथ ही हाई हील्स और लाउड मेकअप के साथ अपने इस लुक को पूरा किया था। कियारा जैसे ही रेड कार्पेट पर पहुंची तो हर कोई बस उन्हें एक टक देखता ही रह गया। साथ ही इसके साथ ही सभी कैमरे और लाइमलाइट भी उनकी ओर ही चली गई।
बता दें कि इससे एक दिन पहले भी कियारा एक इवेंट में शिरकत करने के लिए पहुंची थी लेकिन इस दौरान कियारा ने पीले रंग की खूबसूरत साड़ी कैरी की थी लेकिन इस रेड आउटफिट में तो जैसे कियारा ने अपने फैंस के दिलों पर छुरियां ही चला दीं।
कियारा का ये लुक सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही फैंस कियारा की इन तस्वीरों पर जमकर लाइक और शेयर की बरसात कर रहे हैं। वहीं कमेंट सेक्शन में भी फैंस कियारा के इस लुक की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।
बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की 7 फरवरी 2023 को शादी हुई थी। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की तस्वीरों को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।


Click it and Unblock the Notifications











