कियारा आडवाणी का जबरदस्त अंदाज़- फैंस के साथ खेलने लगीं ऑनलाइन लूडो, यादगार बना लम्हा
कोरोना महामारी की वजह से लगभग साढ़े तीन महीनों से लोग लॉकडाउन में हैं। जिस वजह से कोई घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। बॉलीवुड सितारों का हाल भी कुछ अलग नहीं है। अभिनेत्री कियारा आडवाणी अभी लॉकडाउन के चलते घर मे ही हैं क्योंकि फिलहाल शूटिंग शुरु नहीं हुई है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ थ्रो बैक तस्वीरों को शेयर की थी जिसमें कि वह अपने खास दोस्तों के साथ पार्टी को एन्जॉय करती हुई दिखाई दे रही थी।
वहीं, अब उन्होंने फैंस को एक रियल सरप्राइज दिया है। कियारा आडवाणी ने फैंस के साथ ऑनलाइन खेला और अपने स्पेशल 3 फैंस का यह लम्हा यादगार बना दिया। कियारा ने यह गेम ऑनलाइन खेला तथा कियारा ने खुद ही सभी प्लेयर्स चुने जो कि उनके फैंस थे।

यह शायद पहला ऐसा मौका है जब कोई सेलेब अपने फैंस के साथ ऑनलाइन प्लेटफार्म पर लूडो खेला होगा। कियारा सभी के प्रति काफी विनम्र हैं इसीलिए उनके फैंस उन्हें बेहद चाहते हैं। गेम खेलने के लिए कियारा को उनके फैंस ने धन्यवाद कहा है। कियारा ने इस से जुड़ा पोस्ट अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है।
कियारा आडवाणी आगामी फ़िल्म भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन के साथ, लक्ष्मी बम में अक्षय कुमार के साथ और इंदू की जवानी में नजर आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications