कार्तिक आर्यन संग कियारा आडवाणी की इस तस्वीरे ने मचाया बवाल, एक्ट्रेस की प्रेगनेंसी की खबरों ने पकड़ा ज़ोर

इन दिनों कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी फैंस की फेवरेट बनी हुई है। लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने 7 फरवरी 2023 को राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लिए और एक दूसरे के बन गए। लेकिन अब शादी के महज कुछ ही महीनों के बाद में कियारा आडवाणी की प्रेगनेंसी की खबरें ज़ोरदार पकड़ रही हैं। दरअसल आपको बता दें कि इन दिनों कियारा आडवाणी अपनी आने वाली फिल्म 'सत्य प्रेम की कथा' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म में उनके साथ में कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं।
कियारा की प्रेगनेंसी की अटकालें हुईं तेज़
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन दोनों ही अपनी आने वाली फिल्म को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। इतना ही नहीं जमकर अपनी फिल्म का प्रमोशन भी कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में कियारा और कार्तिक दोनों ही अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए जयपुर पहुंचे। उसी प्रमोशन के दौरान की कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन की एक तस्वीर वायरल हुई। इस तस्वीर में किया रहने प्लाजो, जैकेट और क्रॉप टॉप पहनी हुई थी। लेकिन इस तस्वीर में एक्ट्रेस का पेट थोड़ा सा बढ़ा हुआ नजर आया। जिस वजह से पूरे इंटरनेट पर इस एक तस्वीरे ने खलबली मचा दी। इतना ही नहीं फैंस कयास लगाने लगे कि एक्ट्रेस मां बनने वाली है। लेकिन अभी तक कियारा आडवाणी या फिर सिद्धार्थ मल्होत्रा दोनों की ही तरफ से इस पर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है।
कार्तिक और कियारा की जोड़ी को दर्शकों से मिला प्यार
इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी 'भूल भुलैया 2' में फैंस को काफी ज्यादा पसंद आई। दोनों की एक्टिंग और जोड़ी को भी दर्शकों द्वारा काफी प्यार मिला। जिस वजह से एक बार फिर कार्तिक और कियारा की जोड़ी को साथ में देखने के लिए दर्शक भी काफी उत्साहित हैं। दोनों को जल्दी ही 'सत्यप्रेम की कथा' फिल्म में देखा जाएगा। इस फिल्म को सिनेमाघरों में 29 जून को रिलीज किया जाएगा।
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की लव स्टोरी
अगर हम कियारा आडवाणी के निजी जीवन की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ में 7 फरवरी 2023 को शादी रचाई। इससे पहले सिद्धार्थ और कियारा की जोड़ी को 'शेरशाह' फ़िल्म में काफी प्यार मिला। बताया तो यह भी जाता है कि इसी फिल्म के बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। लेकिन कभी भी दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई भी चुप्पी नहीं तोड़ी थी। यहां तक कि उन्होंने अपनी प्री वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरों को भी शेयर नहीं किया। बहुत ही गुपचुप तरीके से उन्होंने राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी रचाई और बाद में सभी फैन्स को हैरान और खुश कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications