कियारा आडवाणी का ऑफ कैमरा एटीट्यूड लड़के ने किया एक्सपोज, बोला- बिजनेस क्लास मे मेरी मम्मी के साथ...
Kiara Advani Attitude Video: बॉलीवुड अभिनेत्रियों के सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो वायरल रहते हैं जिनमें उनका मुस्कुराहट, दयालु और उदार व्यवहार ही दिखाई देता है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से फैंस के मन में एक छवि बम जाती है कि वो पर्सनैलिटी रियल लाइफ में भी ऐसी ही है लेकिन कई बार ये सिर्फ पीआर स्टंट भी होते हैं जो कि कई लोगों के ऑफ कैमरा एक्सपीरियंस से खुलते हैं। अब अभिनेत्री कियारा आडवाणी को लेकर एक बार फिर से ऑफ कैमरा व्यवहार के बारे में वीडियो सामने आया है।

ऑफ कैमरा कियारा नॉर्मल लोगों से कैसे बिहेव करती हैं इसे लेकर शख्स ने एक वीडियो बनाया है और अपना एक्सपीरियंस सभी के साथ शेयर किया है। सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स बताता है वो अपनी मां के साथ दिल्ली-जयपुर फ्लाइट में बिजनेस क्लास में ट्रैवल कर रहा है था लेकिन गलती से उसकी मां गलत सीट पर बैठ गईं। जिस सीट पर उसकी मां बैठी थी वो कियारा की सीट थी।
ऐसे में शख्स में बताया कि जब कियारा वहां आईं और उन्होंने देखा कि उनकी सीट पर मेरी मां बैठी है तो उन्होंने इतना गंदा एक्सप्रेशन दिया कि जैसे उस सीट पर कोई नॉन सेलिब्रिटी इंसान बैठ ही नहीं सकता है।
इसके साथ ही आपको बता दें कि इससे पहले भी कियारा के इस तरह के एटीट्यूड के बारे में एक कैबिन क्रू की महिला बता चुकी है। उन्होंने बताया था कि कैसे कियारा हद से ज्यादा फेक एटीट्यूड दिखाती है और जाह्नवी कपूर और अनन्या पांडे काफी प्यारी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











