कर्रम कुर्रम- कियारा आडवाणी की अगली फिल्म का ऐलान, आशुतोष गोवारिकर के साथ आएंगी नजर

कियारा आडवाणी आडवाणी इस समय इंडस्ट्री की सबसे बिजी अभिनेत्रियों में से एक हैं और हाल ही में वो फिल्म इंदु की जवानी को लेकर चर्चा में आईं थीँ। लेकिन इस समय उनको लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है जो कि उनके फैंस के लिए किसी शानदार मौके से कम नहीं हैं। बता दें कि कियारा आडवाणी की झोली में एक और फिल्म आ गिरी है जो कि आशुतोष गोविरिकर बनाने वाले हैं। खबर है कि इस फिल्म का नाम कर्रम कुर्रम होने वाला है।

खबरों से पता चला है कि ये फिल्म कर्रम कुर्रम भारतीय महिला सहकारी श्री महिला उद्योग की कहानी पर पूरी तरह से बेस्ड होगी जिसमें लिज्जत पापड़ की सफलता की कहानी दिखाई जाने वाली है।

kiara advani, ashutosh govarikar, कियारा आडवाणी, आशुतोष गोवारिकर

लिज्जत पापड़ के कारण ही इस फिल्म का टाइटल कर्रम कुर्रम रखा गया है और फिल्म के शानदार होने की पूरी उम्मीद लगाई जा रही है।

गौरतलब है कि इस फिल्म में एक महिला की सच्ची कहानी दिखाई जाएगी जिसने छह महिलाओं की एक टीम बनाई थी और घर से ही कमाने के लिए उनको प्रोत्हासित किया था।

खबर है कि आशुतोष गोवारिकर इस फिल्म को इसलिए बनाना चाह रहे हैं क्योंकि वो महिला सशक्तिकरण पर लोगों को ध्यान दिलवाने वाले हैं। इस फिल्म को को ग्लेन बरेटो और अंकुश मोहला निर्देशित करने वाले हैं। फिल्म के लीड रोल में कियारा आडवाणी नजर आएंगी जो कि तगड़ा धमाका करने वाली हैँ।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X