MET Gala 2025: ऐश्वर्या राय को कॉपी कर कियारा आडवाणी बार बार पकड़ती रही इतना बड़ा बेबी बंप,बनी हुक्म का इक्का

Kiara Advani

Kiara Advani MET Gala 2025: बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने इस साल मेट गाला 2025 में अपना शानदार डेब्यू कर लिया है। कियारा ने प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद पहली बार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है। कियारा के बेबी बंप के लिए फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जिसे फ्लॉन्ट करने के लिए कियारा ने मेट गाला इंटरनेशनस प्लेटफॉर्म को चुना। इसके साछ ही मेट गाला में बेबी बंप यप्लॉन्ट करने वाली कियारा पहली इंडियन एक्ट्रेस बन गई हैं।

कियारा ने पहले भी तमाम हीरोइनों ने मेट गाला में बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है लेकिन उनसे में कोई भी भारत से नही रही। मॉम टू बी कियारा आडवाणी बेशक ही मेट गाला 2025 के लिए बॉलीवुड से हुकुम का इक्का थीं।

गोल्डन कॉर्सेट, ब्लैक गाउन के साथ ट्रेल लुक में बार्बी डॉल बनीं कियारा का ग्लो ही कुछ और था। न केवल ड्रेस बल्कि कियारा का मेकअप, ज्वेलरी स्टाइल भी ऑन पाइंट था। वहीं सबसे ज्यादा चर्चे मामा आडवाणी के प्रेगनेंसी ग्लो की हुई।

ब्लैक, व्हाइट और गोल्डन कलर के रॉयल गाउन में जब कियारा ने रेड कार्पेट पर कदम रखा, तो हर कैमरा उन्हीं पर टिक गया। उनकी इस ड्रेस को नाम दिया गया था 'ब्रेवहार्ट्स'-जो महिलाओं की शक्ति, मातृत्व और बदलाव के नए चरण का प्रतीक था।

इस लुक को और खास बनाता है ड्रेस का वो डिजाइन, जिसमें एक सोने की चेस्ट पर दो दिलों की आकृति थी-एक मां का दिल और दूसरा होने वाले बच्चे का। दोनों को जोड़ती एक चेन जैसे गर्भनाल का रूप ले रही थी। इस दिल छू लेने वाले प्रतीक ने हर किसी का ध्यान खींचा।

हालांकि कियारा के इस लुक को ऐश्वर्य राय बच्चन के कान्स लुक से इंप्रेस बताया जा रहा है। हालंकि अंतर सिर्फ गोल्डन वर्क का है। कियारा का हेयरस्टाइल भी काफी हद तक ऐश्वर्या राय जैसा है। एक पल को कियारा को देखते ही ऐशवर्या राय का कान्स लुक आखों के सामने आ जाता है।

कियारा के इस लुक की डिजाइनिंग की जिम्मेदारी उनके स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ अदजानिया और फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता ने मिलकर उठाई थी। ये जोड़ी पहले भी कई अभिनेत्रियों के लिए एक्सपेरिमेंटल लुक्स तैयार कर चुकी है, लेकिन कियारा के इस लुक ने सारी सीमाएं तोड़ दीं। कियारा ने बताया कि उनका ये ड्रेस सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं बल्कि उनके निजी जीवन में चल रहे बदलाव का प्रतीक है।

इवेंट के दौरान जब कियारा से इस खास लुक को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने भावुक होते हुए कहा, 'एक कलाकार और एक मां बनने जा रही महिला के तौर पर, ये पल मेरे जीवन के सबसे खूबसूरत लम्हों में से एक है। मेट गाला जैसे मंच पर इस खास फेज को दर्शाना मेरे लिए गर्व की बात है।'

मेट गाला 2025 में इस बार कई भारतीय सितारों ने हिस्सा लिया, जिनमें सुपरस्टार शाहरुख खान, दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा जैसे नाम शामिल हैं। लेकिन कियारा का ये अनोखा और दिल छू लेने वाला अंदाज सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। कई फैशन क्रिटिक्स और इंटरनेशनल मीडिया ने भी उनके इस लुक को 'बोल्ड', 'भावुक' और 'कलात्मक' करार दिया।

More from Filmibeat

Read more about: kiara advani met gala bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X