कियारा अडवाणी ने जुग जुग जियो के लेटेस्ट ट्रैक 'नैन ते हीरे' को दी अपनी आवाज!

By Filmibeat Desk

भारत की नई ड्रीम गर्ल कियारा अडवाणी न सिर्फ एक शानदार एक्ट्रेस हैं, बल्कि एक प्रभावशाली सिंगर भी हैं। जी हां! हाल ही में कियारा ने अपने सिंगिंग टैलेंट की एक छोटी सी झलक पेश करते हुए अपने लेटेस्ट सॉन्ग 'नैन ते हीरे' की कुछ लाइनें गुनगुनाई हैं, जिसके बाद इंटरनेट पर हर तरफ इसी की ही चर्चा हो रही है। अपकमिंग फिल्म जुगजुग जीयो के इस लेटेस्ट ट्रैक को गुरु रंधावा ने अपनी आवाज दी हैं।

ऐसे में कियारा अडवाणी ने उनके इस ट्रैक को अपनी आवाज में गाते हुए सोशल मीडिया पर लव सॉन्ग को सबके सामने बेहद खूबसूरती से पेश किया है। इंडस्ट्री के सबसे चहेते और बैंकेबल स्टार्स में से एक के रूप में उभरकर सामने आने वाली कियारा अडवाणी ने बॉलीवुड के टॉप मोस्ट स्टार्स में अपनी खास जगह बनाई है,

 kiara advani, jug jugg jeeyo, कियारा आडवाणी, जुग जुग जियो

जिसमें सफल फिल्मों की एक प्रभावशाली स्ट्रीक है, जो उनकी बैक टू बैक दमदार परफॉर्मेंस की झलक दिखाती है। कुछ दिनों पहले बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई भूल भुलैया 2 के शानदार परफॉरमेंस के बाद,

कियारा अडवाणी अब जुगजुग जीयो के शानदार कलेक्शन पर नजर गड़ाए हुए हैं। इस फिल्म को लेकर उम्मीद की जा रही है कि यह उनकी अब तक सभी फिल्मों की कमाई के रिकॉर्ड तोड़ देगी।

जुगजुग जीयो के बाद, कियारा आडवाणी जल्द ही एस शंकर की अगली फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू करेंगी, जबकि साल की अपनी तीसरी रिलीज गोविंदा नाम मेरा के लिए भी वो तैयार हैं।

कह सकते है कि कुछ अघोषित प्रोजेक्ट्स की एक दिलचस्प लाइन के साथ, कियारा अडवाणी बॉलीवुड में एक नए युग की शुरुआत करते हुए राज कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X