RC 15: कियारा आडवाणी की झोली में नई फिल्म, राम चरण के अपोसिट आएंगी नजर

शमशेरा एक्ट्रेस कियारा आडवाणी एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार है। बैकू टू बैक कई फिल्मों में काम करने वाली कियारा आडवाणी की झोली में एक और फिल्म आ गई है। साउथ के सुपरस्टार राम चरण की फिल्म RC 15 में कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आएंगी। शंकर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म को लेकर ऑफिशियल अनाउंस कर दिया गया है।

मेकर्स ने कियारा आडवाणी का फिल्म में वेलकम किया। साथ ही राम चरण के साथ कियारा आडवाणी की तस्वीरें सामने आई हैं। इस फिल्म को दिल राजू और शिरीष प्रोड्यूस करेंगे। ये फिल्म तमिल और तेलुगू के अलावा हिंदी भाषा में रिलीज होगी।

Kiara Advani

ये बिग अनाउंसमेंट आज कियारा आडवाणी के बर्थडे पर हुई है। कियारा अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। RC 15 को लेकर बताया जा रहा है कि ये एक एक्शन फिल्म होगी जिसे 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा।

कुछ दिन पहले राम चरण को निर्देशक शंकर के घर चैन्नई में स्पॉट किया गया था। इसके बाद दोनों ने इस प्रोजेक्ट पर चर्चा की और अब इस फिल्म का ऑफिशियल ऐलान हो चुका है। खबरें है कि RC 15 अगस्त तक फ्लोर पर आ जाएगी।

बात करें कियारा आडवाणी के वर्कफ्रंट की तो वह शमशेरा फिल्म में नजर आएंगी। इन दिनों वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शमशेरा फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। जल्द ही वह कार्तिक आर्यन के अपोसिट भूल भुलैया 2 में भी नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X