Sidharth Kiara Marriage - सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी करने वाली हैं कियारा आडवाणी? कर डाला ये ऐलान!

Recommended Video
बॉलीवुड के कुछ लवबर्ड्स में से एक जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की भी है। हालांकि इन दोनों ने सामने आकर कभी भी इस बात का ऐलान नहीं किया है। लेकिन अक्सर उनके अफेयर और शादी के चर्चे सुनने को मिलते रहते हैं। इस वक्त खबर आ रही है कि कियारा आडवाणी एक बड़ा ऐलान करने वाली हैं और इसका खुलासा उन्होने खुद किया है। जी हां, उन्होने एक वीडियो पोस्ट किया था और इसमें उन्होने वीडियो के साथ साथ कैप्शन भी साझा किया था जिसके बाद वो चर्चा में हैं।
कियारा आडवाणी के इस कैप्शन को उनकी शादी के ऐलान से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि उन्होने खुलकर इसपर बात नहीं की है। कियारा आडवाणी ने कैप्शन में लिखा है, ''ज्यादा समय तक मैं इस राज को छिपाकर नहीं रख सकती हूं, जल्द आ रहा है.. बने रहिए, 2 दिसंबर तक।''
कियारा ने जैसे ही ये पोस्ट किया फैंस लगातार इस पर कमेंट्स कर रहे हैं। इस पोस्ट में अभिनेत्री ने जो वीडियो साझा किया है उसमें उन्होने एक शब्द भी नहीं बोला है बल्कि सिर्फ मुस्कुराती हुई नजर आ रहीं हैं।
हालांकि सिद्धार्थ मल्होत्रा की तरफ से किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है। अब सच्चाई क्या है इसका खुलासा आने वाली 2 दिसंबर को होने वाला है। वर्कफ्रंट पर कियारा आडवाणी इस वक्त फिल्म गोविंदा नाम मेरा को लेकर चर्चा में हैं और इस फिल्म में वो विकी कौशल और भूमि पेडनेकर के साथ नजर आने वाली हैं।
कियारा आडवाणी शानदार अदाकार हैं और उनकी फिल्मों का इंतजार लोग करते रहते हैं। बात करें सिद्धार्थ मल्होत्रा की तो वो भी कुछ बेहतरीन प्रोजेक्ट्स से जुड़े हैं। आने वाला साल दोनों के लिए हर लिहाज से काफी अच्छा होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications