..................... Kiara Advani in bold backless choli with Sidharth Malhotra at NMACC every eye on hottest couple - Hindi Filmibeat

अंबानी की पार्टी में कियारा आडवाणी ने पहना ऐसा ब्लाउज, नजरें नहीं हटा पाए पति सिद्धार्थ मल्होत्रा भी

kiara advani sidhart malhotra

Kiara Advani Sidharth Malhotra At NMACC: भारत के सबसे अमीर और बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी का परिवार अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है। वहीं अगर अंबानी फैमिली का कोई इवेंट या पार्टी हो और इसमें बॉलीवुड सितारे शिरकत ना करें ऐसा होना नामुमकिन है। बीते दिन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स मौजूद रहे जिनमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के खूब चर्चे हो रहे हैं।

न्यूली वेड कियारा और सिद्धार्थ इन दिनों एक दूसरे के साथ ही हर इवेंट में शिरकत करते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में अंबानी के इस इवेंट में भी ये न्यूली वेड कपल एक दूसरे की बाहों में बाहे डाले दिखाई दिया। सिद्धार्थ और कियारा की इस दौरान की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

सिद्धार्थ और कियारा इस दौरान ट्विंनिंग करते नजर आए। तस्वीरों और वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों इस दौरान व्हाइट लुक में रॉयल अंदा में दिखाई दे रहे थे। कियारा इस दौरान सिल्वर मैटेलिक लहंगा चोली में इंडो वेस्टर्स लुक में काफी स्टाइलिश दिखाई दे रही थी। तो वहीं सिद्धार्थ व्हाइट फॉर्मल लुक में उनके साथ काफी डैशिंग लग रहे थे।

इस दौरान कियारा की चोली काफी स्टाइलिश थी और किसी की भी नजरें यहां तक की सिद्धार्थ की भी उनसे हटने का नाम नहीं ले रही थीं। इसके साथ ही उनके सिल्की बाल उनके इस लुक में चार चांद लगे रहे थे।

बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा की जोड़ी काफी मशहूर है और ये दोनों आए दिन एक दूसरे के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं दोनों ने राजस्थान में गुपचुप शादी रचाकर अपने फैंस को सरप्राइड दे दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X