..................... Kiara Advani- कैसी है शादीशुदा लाइफ? पैपराजी के इस सवाल को एक्ट्रेस ने किया इग्नोर Kiara Advani- How is married life? The actress ignored this question of paparazzi, shocking reaction! - Hindi Filmibeat

Kiara Advani- कैसी है शादीशुदा लाइफ? पैपराजी के इस सवाल को एक्ट्रेस ने किया इग्नोर, फिर दिया ऐसा जवाब?

kiara advani

अक्सर देखा जाता है कि पैपराजी सितारों से बात करते हैं और कई बार उनकी बातें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। हालांकि कई बार सितारे उनकी बातों का जवाब देते हैं और कई बार उनको इग्नोर कर दिया जाता है। लेकिन इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कियारा आडवाणी एयरपोर्ट के अंदर जाती दिखाई दे रही हैं और पैपराजी उनकी तस्वीरें क्लिक कर रहे हैँ। हालांकि कियारा ने इस दौरान नहीं सोचा होगा कि कोई कैमरामैन उनसे ऐसा सवाल पूछने वाला है।

जी हां, इस दौरान कियारा से बात करते हुए एक पैपराजी ने ये पूछ लिया कि, आपकी शादीशुदा लाइफ कैसी चल रही है? इसके बाद कियारा आडवाणी का रिएक्शन आपको चौकाने के लिए काफी है।

इस वीडियो में आप देखेंगे कि कियारा ने ब्लैक टी शर्ट और जींस पहना है। जैसे ही वो सामने आती है एक पूछता है, कैसी हैं आप? इसपर कियारा आडवाणी कहती हैं, 'अच्छी हूं।' इसके बाद एक ने पूछा, भाई (सिद्धार्थ मल्होत्रा) कैसे हैं?

इसपर कियारा कहती है, 'वो भी ठीक हैं।' इसके बाद उनसे पूछा जाता है कि आपकी शादाशुदा जिंदगी कैसी चल रही है? जैसे ही ये सवाल कियारा सुनती हैं वो पूरी तरह से पहले इग्नोर करती हैं। इसके बाद पैपराजी पूछता है, बताइए मैडम शादी के बाद अब आप मिली हैं। कैसी है लाइफ?

फिर कियारा रिएक्ट करते हुए कहती हैं, 'सब बढ़िया है।' इसके बाद कियारा का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर अपनी अपनी तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें कि कुछ समय पहले कियारा और सिद्धार्थ ने एक दूसरे शादी कर ली थी।

Read more about: kiara advani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X