..................... कियारा आडवाणी की गोद में मासूम बच्चा- फैन क्लब ने शेयर की तस्वीर- वायरल Kiara advani has cute little Baby in her Lap, Photo viral - Hindi Filmibeat

कियारा आडवाणी की गोद में मासूम बच्चा- फैन क्लब ने शेयर की तस्वीर- वायरल

कियारा आडवाणी इस समय लॉकडाउन को लेकर घर पर हैं लेकिन इस समय उनकी एक शानदार तस्वीर सामने आई है जो कि एक फैन क्लब के द्वारा साझा की गई है। बता दें कि इस तस्वीर में कियारा आडवाणी के हाथ में एक मासूम सा बच्चा है जिसके साथ वो काफी खुश नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि ये तस्वीर फिल्म गुड न्यूज के समय की है और कियारा आडवाणी फिल्म के सेट पर हैं। कियारा आखिरी बार फिल्म गुड न्यूज का हिस्सा बनीं थीं।

इस समय देश में चल रहे लॉकडाउन को लेकर लोग घरों में हैं और सभी सितारे सोशल मीडिया के जरिए फैंस से कनेक्ट रहते हैं। कियारा आडवाणी की बात करें तो वो काफी टैलेंटेड हैं लेकिन कुछ समय पहले उन्होने अपनी पिछली जिंदगी को लेकर बड़े खुलासे किए थे।

kiara advani, कियारा आडवाणी

कियारा एक्ट्रेस बनने से पहले अपनी मां के प्री-स्कूल में जाती थीं। मैं वहां सुबह 7 बजे चली जाती थी औऱ बच्चों की देखभाल करती थी। मैंने ना सिर्फ बच्चों को संभालने के सारे काम किए हैं बल्कि मैं उनके लिए कविताएं गाती थी और अल्फाबेट नंबर्स याद करवाती थी।

फिलहाल कियारा फिल्मों में काफी बिजी हैं। गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 में भी कियारा आडवाणी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो फिल्म लक्ष्मी बम को लेकर चर्चा में हैं जिसमें उनकी जोड़ी अक्षय कुमार के साथ बनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X