..................... कियारा आडवाणी को अपने भाई के ओर से मिला थैंक यू लैटर | Kiara Advani gets a handwritten note from younger brother thanking her for making best dessert - Hindi Filmibeat

कियारा आडवाणी को छोटे भाई से मिली तारीफ भरी चिट्ठी, सोशल मीडिया पर किया शेयर

By Staff

लॉकडाउन की वजह से फिल्मों की शूटिंग और रिलीज को रोक दिया गया है। कुछ कलाकारों ने गाइडलाइन्स को ध्यान में रखते हुए शूटिंग शुरु की है, लेकिन ज्यादातर सितारे अभी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घरों में ही हैं। अभिनेत्री कियारा आडवाणी इस समय घर पर हैं और फैमिली के साथ वक्त गुजार रही हैं। स्केचिंग से लेकर बेकिंग तक, लॉकडाउन के बीच कियारा अपनी छिपी हुई प्रतिभा को तलाश रही हैं।

वह अपने इंस्टाग्राम पर बचपन की अनदेखी वीडियो साझा करके अपने प्रशंसकों का मनोरंजन भी कर रही हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने फैन्स के साथ ऑनलाइन लूडो भी खेला था । हाल ही में, कियारा ने शानदार चॉकलेट कुकीज़ बनाईं और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।

Kiara Advani

कियारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने भाई मिशाल के हाथ से लिखा एक लेटर शेयर किया। लेटर में लिखा है, "ऐसी शानदार बहन होने के लिए और घर में सबसे अच्छा डेजर्ट बनाने के लिए, धन्यवाद आलिया। कृपया ऐसा और भी बनाये और भगवान आपको भरपूर आशीर्वाद दें। आपका प्यारा भाई मिशाल।"

कियारा ने अपने भाई के लिए कुछ और कुकीज़ बनाईं और अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर भी किया। फिल्मों की बात करें तो, वह जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फ़िल्म लक्ष्मीबम में नजर आएंगी जो कि ऑनलाइन रिलीज़ होगी। तथा फ़िल्म भूलभूलैया 2 में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X