Fact Check: मेट गाला से लौट मां बनीं कियारा आडवाणी ? दिया बच्चे को जन्म! अस्पताल से वायरल हो रहीं तस्वीरें

Fact Check- Kiara Advani-Siddharth Malhotra: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के घर नन्हे मेहमान का आगमन होने वाला है। फैन्स अब नन्हे मेहमान के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले कियारा को पहली बार मेट गाला में बड़े से बेबी बंप के साथ देखा गया था। उनके मेट गाला के फोटोज में उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा था। इतना ही नहीं उनका ड्रेस भी खास बेबी के लिए डेडिकेट था।
नन्हे बच्चे के साथ वायरल हो रहीं सिद्धार्थ-कियारा की तस्वीरें
लेकिन अब जो बताने जा रहे हैं उसे जानकर सिड-कियारा के फैन्स की खुशी डबल होने वाली है। जी हां, हाल ही में सिड-कियारा की अस्पताल से तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि कियारा आडवाणी ने बच्चे को जन्म दे दिया है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि कियारा आडवाणी अपनी नन्ही सी बेटी को गले से लगाए नजर आ रही हैं। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। इस तस्वीर पर कैप्शन दिया गया है कि सिद्धार्थ और कियारा की न्यू बॉर्न बच्चे के साथ पहली तस्वीरें। कियारा ने बेटी को जन्म दिया है।
फैन्स ने दी बधाई
इन तस्वीरों को देखने के बाद यूजर्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- बहुत-बहुत बधाई लक्ष्मी आई है। वहीं दूसरे ने लिखा- बच्ची एक दम कियारा पर गई है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-अब जल्दी से बच्ची का नाम एनाउंस कर दो।
क्या है तस्वीर की सच्चाई
दरअसल अस्पताल से बच्चे के साथ वायरल हो रहीं सिद्धार्थ कियारा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, लेकिन बता दें कि इन तस्वीरों में जरा भी सच्चाई नहीं है। यह तस्वीरें Ai द्वारा जनरेट की गई हैं। इन तस्वीरों को इस तरह से एडिट किया गया है कि कोई भी इन तस्वीरों में मुश्किल से ही अंतर ढूंढ पा रहा है। भले ही यह तस्वीरें Ai हों, लेकिन इन तस्वीरों को देखने के बाद फैन्स की खुशी दो गुनी हो गई है। अब तो फैन्स कियारा और सिड के बच्चे होने का इंतजार ही नहीं कर पा रहे हैं।
Disclaimer: फिल्मीबीट किसी भी प्रकार की AI फोटो और AI Video का समर्थन नहीं करता है।


Click it and Unblock the Notifications












