..................... Kiara Advani finalised opposite Shahid Kapoor for Arjun Reddy Hindi remake - Hindi Filmibeat

डेब्यू से किया Dhamaka, अब अर्जुन रेड्डी के लिए फाइनल हो गईं एक्ट्रेस, फ्रेश जोड़ी

इन दिनों बॉलीवुड में नए स्टार्स की एंट्री का दौर जारी है। कई नए एक्टर और एक्ट्रेस फिल्मों में एंट्री ले चुके हैं। वहीं कईयों के डेब्यू का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। फिल्म एम एस धोनी से जबरदस्त सुर्खियों में आईं एक्ट्रेस कियारा आडवाणी हाल ही में बॉलीवुड की बड़ी फिल्म के लिए साइन कर ली गई हैं। इस फिल्म में पहले डेब्यू कर रहीं एक्ट्रेस तारा सुरतारिया का नाम आ रहा था लेकिन अब तारा की जगह कियारा ने ली है। ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों से एक मानी जा रही है।

[कभी जिगरी दोस्त अब बात तक नहीं करते, छोटी सी बात पर टूटी दोस्ती, हैरान रह जाएंगे आप]

हाल ही में खबर आई है कि कियारा शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म अर्जुन रेड्डी के हिंदी रीमेक के लिए फाइनल कर ली गई हैं। हालांकि अभी उनके नाम का ऑफिशियल एनाउंसमेंट बाकी है। बता दें कि शाहिद कपूर की ये फिल्म 21 जून 2019 को रिलीज होगी। इस फिल्म को निर्देशक संदीप वंगा निर्देशित कर रहे है। इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, मुराद खेतानी और अश्विन वर्दे।

kiara-advani-finalised-opposite-shahid-kapoor-arjun-reddy-Hindi-remake

बता दें कि फिल्म अर्जुन रेड्डी 2017 में तेलगू की सुपरहिट फिल्म में शामिल है और शाहिद कपूर इस फिल्म की रीमेक लिए पहले से ही फाइनल कर लिए गए है। यह फिल्म एक लड़के की कहानी है जो एक लड़की से बहुत प्यार करता है लेकिन उस लड़की की ज़बर्दस्ती शादी करा दी जाती है। इसके बाद लड़का खुद को संभाल नहीं पाता और शराब में डुबो देता है। यह एक रोमांटिक- ड्रामा है। बहरहाल, आगे जानें बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में जो साउथ इंडियन फिल्मों का रीमेक थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X