इस मशहूर एक्ट्रेस की बायोपिक में लीड रोल करना चाहती हैं कियारा आडवाणी

आजकल संगीत प्रेमियों की ज़ुबान पर एक ही गाना चढ़ा हुआ है - मधुबाला से भी आला दिखती हो। मधुबाला का जादू ही ऐसा था और अब उनका ये जादू, कियारा आडवाणी के भी सर चढ़कर बोल रहा है। कियारा से हाल ही में एक फैन ने पूछा कि वो कौन सी हीरोइन का किरदार परदे पर निभाना चाहेंगी।

बिना समय गंवाए, कियारा का जवाब था - मधुबाला। अब कियारा को ये मौका मिलता है या नहीं, ये तो मधुबाला बायोपिक की टीम ही तय करेगी लेकिन फैन्स का मानना है कि कियारा इस किरदार में खूब फबेंगी।

kiara-advani-dreams-of-playing-madhubala-on-screen

गौरतलब है कि बॉलीवुड में काफी समय से मधुबाला बायोपिक की चर्चा है और एक वक्त पर माना जा रहा था कि करीना कपूर खान इस किरदार के लिए फाईनल नाम हैं।

बात करें कियारा की तो उनके डेट्स कैलेंडर फिलहाल फुल हैं क्योंकि उनकी फिल्में लाईन से रिलीज़ होने को तैयार हैं। कियारा इस वक्त केवल बड़े बैनर की फिल्मों का हिस्सा हैं जिनमें धर्मा प्रोडक्शन्स प्रमुख है। हाल ही में उन्हें रणवीर सिंह के साथ अन्नियन रीमेक के लिए अप्रोच किया गया है।

कमज़ोर थी शुरूआत

कमज़ोर थी शुरूआत

कियारा आडवाणी की शुरूआत बेहद कमज़ोर थी। उन्होंने बॉलीवुड में फगली नाम की एक फिल्म के साथ अपना़डेब्यू किया था। चूंकि ये फिल्म बेहद कमज़ोर थी इसलिए कियारा का करियर शुरू में ही डगमगा गया था।

अक्षय कुमार के साथ शुरूआत

अक्षय कुमार के साथ शुरूआत

हालांकि, फगली के साथ कियारा को सफलता भले ही ना मिली हो लेकिन फिर भी उन्हें पहचान मिल गई। इस फिल्म को प्रोड्यूस किया था अक्षय कुमार ने। इस फिल्म के दो साल बाद तक कियारा के पास कोई काम नहीं था।

एम एस धोनी के साथ चमकी

एम एस धोनी के साथ चमकी

कियारा की किस्मत चमकी 2016 में आई फिल्म एमसस धोनी के साथ। इस फिल्म में कियारा आडवाणी ने साक्षी धोनी का किरदार निभाया था। उनकी मासूमियत पर फैन्स पर फिदा हो गए।

पीछे मुड़कर नहीं देखा

पीछे मुड़कर नहीं देखा

कियारा आडवाणी इस समय धर्मा प्रोडक्शन्स की चहेती बन चुकी हैं। सबसे पहले वो नज़र आई थीं करण जौहर की लस्ट स्टोरीज़ में। इसके बाद वो नेटफ्लिक्स ओरिजिनल फिल्म गिल्टी में दिखाई दीं। और फिर उन्होंने दिलजीत दोसान्ज्ह के अपोज़िट गुड न्यूज़ की चुलबुली पंजाबी वाईफ बनकर फैन्स का दिल जीता।

साईन कर रहीं नए प्रोजेक्ट

साईन कर रहीं नए प्रोजेक्ट

वहीं कियारा आडवाणी और विकी कौशल जल्दी ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। फिल्म बहुत छोटी सी है और आसानी से बड़ी जल्दी शूट होगी।फिल्म मार्च में ही शुरू होगी और एक महीने में शूटिंग खत्म हो जाएगी।

आने वाले प्रोजेक्ट्स

आने वाले प्रोजेक्ट्स

कियारा आडवाणी इस समय बॉलीवुड की सबसे व्यस्त अभिनेत्रियों में से एक हैं। धर्मा प्रोडक्शन्स की जुग जुग जीयो, अनीस बज़्मी की भूल भुलैया 2 के अलावा वो आशुतोष गोवारिकर की कुर्रम कुर्रम में भी दिखाई देंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X