कियारा आडवाणी की हमशक्ल ने टिक टॉक पर मचाई सनसनी, कबीर सिंह की 'प्रीति' बन इंटरनेट पर खींचा ध्यान
'कबीर सिंह' फेम कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भूल भुलैया 2' की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। इस बीच टिक टॉक पर कियारा आडवाणी की हमशक्ल की वीडियो खूब वायरल हो रही है। कियारा आडवाणी के जैसे दिखने वाली लड़की के ढेरों वीडियो टिक टॉक पर मौजूद हैं। उन्होंने कियारा की फिल्मों के गाने और डायलॉग पर भी अपनी वीडियो बनाई हैं। जिसे सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से पसंद किया जा रहा है।
सोशल मीडिया की हैडलाइन में एक बार फिर कियारा आडवाणी अपनी हमशक्ल के चलते बनी हुई है। उनकी हमशक्ल का नाम कल्पना शर्मा है। जो कियारा की ही तरह खूबसूरत और क्यूट हैं।


Click it and Unblock the Notifications