..................... Kiara Advani cry video viral when she watching the funeral scene of Captain Vikram Batra in shershaah | क्यों कियारा आडवाणी ने खोया आपा? फ्लाइट में फूट-फूटकर रोने लगीं शेरशाह एक्ट्रेस- Video - Hindi Filmibeat

क्यों कियारा आडवाणी ने खोया आपा? फ्लाइट में फूट-फूटकर रोने लगीं शेरशाह एक्ट्रेस! - Video

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फिल्म 'शेरशाह' फिल्म रिलीज हुई। अमेजन प्राइम वीडियो पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने इस फिल्म से दर्शकों को खुश कर दिया। शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर बनी इस फिल्म ने लोगों का दिल जीत लिया। सिद्धार्थ और कियारा दोनों की ही एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई। फिल्म शेरशाह के बीच कियारा आडवाणी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है।

फ्लाइट में बैठी कियारा आडवाणी रोते हुए अपने फोन में शेरशाह फिल्म का मन भरैया 2.0 गाना देख रही हैं। ये गाना को फिल्म में तब दर्शाया गया जब कैप्टन विक्रम बत्रा की अंतिम यात्रा व अंतिम संस्कार किया जाता है। ये सीन वाकई रोंगटे खड़ा करने वाला था। इस सीन में कियारा ने भी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी।

 Kiara Advani

कियारा आडवाणी ने फिल्म शेरशाह में विक्रम बत्रा की प्रेमिका डिंपल चीमा की भूमिका अदा की। जब कैप्टन विक्रम बत्रा के शहीद होने की खबर नायिका को लगती है तो जिस तरह से फूट फूटकर वह रोती नजर आती हैं, ये हर किसी को रूला देता है।

बता दें कारगिल युद्ध के असली हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा पर आधारित फिल्म शेरशाह थी। इस रोल को सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बहुत ही शानदार तरीके से प्रस्तुत किया। उनके अभिनय ने लोगों का दिल जीत लिया।

विक्रम बत्रा और डिंपल चीमा की प्रेम कहानी को भी शेरशाह बहुत ही खूबसूरत तरीके से दिखाती है। सच्ची प्रेमकहानी और सच्ची देशभक्ति से सजी फिल्म शेरशाह लोगों को बहुत पसंद आई।

Read more about: kiara advani cry video shershaah
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X