कियारा आडवाणी ने कॉफी विद करण पर किया Confession: नाम बदल कर की गलती, सलमान खान ने दी थी सलाह

कॉफी विद करण सीज़न 7 के नए एपिसोड पर कियारा आडवाणी अपने करियर के बारे में बात करती दिखाई दीं। इस बीच करण जौहर ने उनसे एक सवाल पूछा। सवाल था - अगर आप वापस जाकर उस 20 साल की कियारा को कुछ बताना चाहेंगी जो अपना डेब्यू करने जा रही है तो क्या बताएंगी।

कियारा ने बिना वक्त गंवाए इस बात का जवाब दिया - कि अगर तुम अपना नाम नहीं बदलोगी तो भी ठीक ठाक कर लोगी। गौरतलब है कि कियारा आडवाणी का असली नाम है आलिया आडवाणी। लेकिन अपना डेब्यू करने से पहले उन्होंने ये नाम बदल कर कियारा किया था।

kiara-advani-confesses-she-regrets-changing-her-name-from-alia-to-kiara-on-salman-khan-s-advice

कियारा ने अपना डेब्यू किया था फगली नाम की एक फिल्म के साथ। इस डेब्यू से पहले सुपरस्टार सलमान खान ने उन्हें सलाह दी थी कि उन्हें अपना नाम बदल दें क्योंकि बॉलीवुड में पहले से ही एक आलिया है और वो सुपरस्टार है। इस सलाह को मानते हुए कियारा ने अपना नाम आलिया से बदल कर कियारा कर लिया था।

करण की किस्मत में आलिया

करण की किस्मत में आलिया

करण जौहर ने बताया कि उन्होंने जब कियारा को पहली बार धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म लस्ट स्टोरीज़ के लिए साईन किया तब कियारा का नाम उनके फोन में आलिया आडवाणी के नाम से ही सेव था। करण ने लस्ट स्टोरीज़ कृति सैनन को ऑफर की थी लेकिन उनकी मां ने इस फिल्म पर एतराज़ जताया। इसके बाद करण परेशान थे कि शायद हर हीरोइन की मां को इससे दिक्कत होगी। लेकिन उन्होंने जब आलिया आडवाणी को ये रोल ऑफर किया तो वो तुरंत मान गईं। करण ने बताया कि शायद आलिया नाम करण की किस्मत में लिखा है और लकी है।

आने वाले प्रोजेक्ट्स

आने वाले प्रोजेक्ट्स

अगर आने वाली फिल्मों की बात करें तो कियारा आडवाणी के पास भी इस समय प्रोजेक्ट्स की भरमार है। वो वरूण धवन के साथ जुग जुग जियो में दिखाई देने के बाद अब वो विकी कौशल के साथ गोविंदा नाम मेरा की शूटिंग खत्म कर चुकी हैं। इसके अलावा कियारा आडवाणाी, आशुतोष गोवारिकर की फिल्म कुर्रम कुर्रम में लीड किरदार में दिखाई देंगी। रणवीर सिंह स्टारर अन्नियन रीमेक में भी कियारा आडवाणी का नाम जुड़ा था। वो फिल्म अब भले ही ना बन रही हो लेकिन कियारा, शंकर की एक फिल्म रणवीर सिंह के साथ ज़रूर कर रही हैं।

धर्मा के साथ सात फिल्में

धर्मा के साथ सात फिल्में

कियारा आडवाणी इस समय धर्मा प्रोडक्शन्स की चहेती बन चुकी हैं। सबसे पहले वो नज़र आई थीं करण जौहर की लस्ट स्टोरीज़ में। इसके बाद वो नेटफ्लिक्स ओरिजिनल फिल्म गिल्टी में दिखाई दीं। और फिर उन्होंने दिलजीत दोसान्ज्ह के अपोज़िट गुड न्यूज़ की चुलबुली पंजाबी वाईफ बनकर फैन्स का दिल जीता। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा खासा प्रदर्शन किया। इसके बाद कियारा को धर्मा प्रोडक्शन्स की जुग जुग जियो और गोविंदा नाम मेरा के लिए साइन किया गया।

शेरशाह ने बदल दी किस्मत

शेरशाह ने बदल दी किस्मत

धर्मा प्रोडक्शन्स की ही शेरशाह में कियारा आडवाणी सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोज़िट दिखाई दीं। इस फिल्म की सफलता ने रातों रात कियारा आडवाणी को ओटीटी की भी क्वीन बना दिया। डिंपल छीमा के उनके किरदार ने फैन्स का दिल जीत लिया वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया। खबरें हैं कि आने वाले समय में वो कबीर सिंह सीक्वल में भी दिखाई दे सकती हैं।

बॉक्स ऑफिस क्वीन बनीं कियारा

बॉक्स ऑफिस क्वीन बनीं कियारा

दिलचस्प है कि कियारा आडवाणी इस समय आलिया भट्ट के बाद इकलौती हीरोइन हैं जो कोरोना काल के बाद से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। जहां कियारा ने भूल भुलैया 2 जैसी ब्लॉकबस्टर के साथ बॉक्स ऑफिस पर कब्ज़ा किया वहीं उनकी अगली फिल्म जुग जुग जियो भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर तारीफें बटोर ले गईं। अब कियारा की अगली फिल्म से वो बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्मों की हैट्रिक लगा सकती हैं।

हिस्से में आ चुकी हैं ब्लॉकबस्टर

हिस्से में आ चुकी हैं ब्लॉकबस्टर

कियारा आडवाणी की अगर बॉक्स ऑफिस सफलता देखी जाए तो उनकी फिल्म भूल भुलैया 2 हिंदी बॉक्स ऑफिस की 100वीं सौ करोड़ी फिल्म है। कियारा आडवाणी अब कार्तिक आर्यन के साथ अपनी अगली फिल्म सत्यप्रेम की कथा की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X