हिट फिल्में देने के बाद बढ़ गए Kiara Advani के भाव, Don 3 के लिए बढ़ाई 50 पर्सेंट से भी ज्यादा फीस

Kiara Advani Fees For Don 3: रणवीर सिंह नए डॉन हैं। उन्होंने शाहरुख खान की लेगेसी को संभाला है जिन्होंने अमिताभ बच्चन की विरासत को अपनाया था। कुछ महीने पहले मेकर्स ने डॉन 3 का टीज़र रिलीज किया था, जिसमें रणवीर सिंह को मुख्य भूमिका में दिखाया गया था।
इस टीजर रिलीज के बाद फ्रैंचाइज़ी के कुछ फैंस यह जानकर निराश थे कि शाहरुख खान डॉन के रूप में वापस नहीं आ रहे हैं, लेकिन कई लोग रणवीर को देखने के लिए उत्साहित थे। इसके बाद, कियारा आडवाणी की एंट्री डॉन 3 में हुई। अब, डॉन 3 के बारे में एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कियारा आडवाणी की फीस के बारे में खुलासा किया गया है।
एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया कि डॉन 3 के मेकर्स ने फिल्म के लिए दो एक्ट्रेसेस को शॉर्टलिस्ट किया है। यह रणवीर सिंह ही थे जिन्होंने कियारा आडवाणी का नाम सुझाया क्योंकि उन्हें लगता है कि उनका ऑफ-स्क्रीन बॉन्ड, उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री में मदद करेगा।
इसके अलावा, रिपोर्ट से पता चलता है कि कियारा आडवाणी को डॉन 3 के लिए अपने करियर की सबसे बड़ी फीस मिल रही है। सूत्र ने बताया कि एक्ट्रेस डॉन 3 के लिए लगभग 13 करोड़ रुपये चार्ज कर रही है। यह उनकी ऋतिक रोशन संग 'वॉर 2' और जूनियर एनटीआर के साथ एक और फिल्म के लिए ली जाने वाली फीस से 50 पर्सेंट से भी ज्यादा है।
उम्मीद की जा रही है कि फिल्म में कियारा आडवाणी भी बड़े पैमाने पर एक्शन सीन करेंगी। हालांकि, अभी तक इन खबरों पर कोई पुष्टि नहीं हुई है। आपको बता दें, डॉन 3 के 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है और पहली बार रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी एक साथ पर्दे पर दिखाई देंगे।
कियारा आडवाणी ने निश्चित रूप से फिल्म इंडस्ट्री में एक लंबा सफर तय किया है। उन्होंने फगली के साथ अपनी बॉलीवुड जर्नी शुरू की थी और 2016 में 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में दिखाई दीं। इसके बाद वह 'लस्ट स्टोरीज' नाम की वेब सीरीज में नजर आई थीं, जिसमें उनके सिडक्टिव रोल ने लोगों को हैरान कर दिया था।
बड़े पैमाने पर कियारा के स्टारडम की जर्नी कबीर सिंह से शुरू हुई और उसके बाद उन्होंने 'शेरशाह', 'जुग जुग जीयो', 'भूल भुलैया 2' ऐसी अन्य हिट फिल्मों में देखा गया। आखिरी बार उन्हें कार्तिक आर्यन के साथ सत्य प्रेम की कथा में देखा गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और दर्शकों को उनका अभिनय पसंद आया।
बिजी शेड्यूल और बैक टू बैक फिल्मों के बीच कियारा आडवाणी भी सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। उनकी शादी किसी सपने के सच होने से कम नहीं थी।


Click it and Unblock the Notifications











