Kiara Cannes First Look: कियारा ने पहले ही लुक से काटा कहर, फ्रांस से सूरज से भी तेज चमकी हसीना

Kiara Advani Cannes Film Festival 2024: पिछले कई सालों से हम एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के कान्स डेब्यू का इंतजार कर रहे थे और अभिनेत्री ने हमें निराश नहीं किया। हाल ही में, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने कान्स डेब्यू की एक झलक दिखाई है। कियारा ने व्हाइट गाउन में अपनी खूबसूरती से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कियारा आडवाणी ने हम सभी को गौरवान्वित किया, क्योंकि उन्हें 'सिनेमा गाला डिनर' में भारत का प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य मिला। अपने कान्स डेब्यू के लिए कियारा ने थाई-हाई स्लिट वाला एक व्हाइट कलर का साटन गाउन चुना था। गाउन में प्लंजिंग नेकलाइन थी और इसमें मीटर-ट्रेल था। ड्रेस की एक स्लीव्स को ड्रामेटिक अंदाज में लपेटा गया था, जो उनके लुक को और निखार रहा था। यह गॉर्जियस गाउन प्रबल गुरुंग और लक्ष्मी लेहर के कलेक्शन से है।
उनके मेकअप और एक्सेसरीज की बात करें, तो कियारा ने सॉफ्ट ग्लैम मेकअप, कोहल-रिम्ड आईज, स्मोकी पीच टच और न्यूड लिप्स के सॉफ्ट-पिंक टोन के साथ एक डेवी बेस चुना था। एसेसरीज के लिए कियारा ने एक स्टेटमेंट इयररिंग और एक व्हाइट पंप हील को चुना था।
कियारा पैनलिस्ट के सदस्य के रूप में 'सिनेमा गाला डिनर' में भाग लेने के लिए कान्स में हैं, जो एक शानदार फ्रेंच रिवेरा कार्यक्रम है। बता दें कि कान्स में वैनिटी फेयर द्वारा आयोजित 'वुमेन इन सिनेमा गाला' में दुनिया भर की छह अमेजिंग और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस शामिल हैं। यह उन्हें एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मान्यता प्रदान करता है। पिछले साल, आलिया भट्ट ने 'रेड सी फिल्म फाउंडेशन' के 'वुमेन इन सिनेमा गाला डिनर' में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
कियारा अगली बार तमिल फिल्म 'गेम चेंजर' में सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगी। इसके अलावा, वह रणवीर सिंह के साथ 'डॉन 3' का भी हिस्सा हैं और जूनियर एनटीआर व ऋतिक रोशन स्टारर 'वॉर 2' के कलाकारों में भी शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications












