Sidharth Kiara Dance: कैटरीना का गाना बजते ही सब कुछ भूलकर नाचीं कियारा, नई बहू को देखता रह गया पूरा परिवार

Sidharth Kiara Reception Dance: बॉलीवुड स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने रॉयल वेडिंग के बाद मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री के लिए ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट की। सिद्धार्थ कियारा के वेडिंग रिसेप्शन में इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स और उनकी फैमिली ने शिरकत की। इस स्टार्स स्टडेड पार्टी की इनसाइड तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। पार्टी में सबसे ज्यादा इंजॉय किसी ने किया तो वो खुद सिद्धार्थ और कियारा ही हैं।
रिसेप्शन पार्टी में कैटरीना कैफ का गाना बजते ही कियारा ने डांस फ्लोर पर आग सी लगा दी। हसीना अपने पति के साथ सब कुछ भूलकर जबरदस्त अंदाज में डांस करती दिखाई दी और अब हर को इस वीडियो को बार बार प्ले कर रहा है। वीडियो को सिद्धार्थ कियारा के फैन पेज ने फैंस के साथ शेयर किया है।
वीडियो में लव वर्ड्स काला चश्मा पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सिड-कियारा के साथ कियारा के भाई मिशेल भी डांस करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा के वेडिंग रिसेप्शन का मुंबई में आयोजन किया गया था। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड सेलेब्स का जमघट नजर आया।
हर कोई न्यूली वेड कपल को विश करने पहुंचा था। वहीं पार्टी का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें कियारा और सिड के साथ कियारा के भाई मिशेल भी डांस करते नजर आ रहे हैं। कपल बॉलीवुड के फैमस सॉन्ग काला चश्मा पर कदम ताल मिला रहा है। कियारा ने इस रिसेप्शन पार्टी में ब्लैक एंड व्हाइट गाउन पहना हुआ है तो वहीं सिड ऑल ब्लैक लुक में पहुंचे। कियारा के भाई मिशेल ने इस पार्टी में ऑल व्हाइट लुक अपनाया था।
सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी का परिवार भी इस खुशी में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचा और एक्टर के पिता ने पूरे परिवार संग मीडिया कैमरा के लिए पोज दिए। इस दौरान कियारा की सिद्धार्थ के पिता संग बॉन्डिंग भी देखने को फैंस को मिली।


Click it and Unblock the Notifications