सिद्धार्थ मल्होत्रा की मां को बहू कियारा से थीं ये उम्मीदें, डिलीवरी से पहले ही बोला था हमारे घर में लड़का...

Kiara advani

Sidharth-Kiara: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी मां बन गई हैं। बीते दिन यानी कि 15 जुलाई को कियारा ने बेटी को जन्म दिया था। घर में नन्ही परी के आने के बाद से तो पूरा परिवार बहुत खुश है। अभी तक परिवार में से किसी ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है, लेकिन हाल ही में सिद्धार्थ और कियारा ने अपने इंस्टा पोस्ट पर यह ऑफिशियल किया है कि घर में नन्ही परी का आगमन हो चुका है।

क्या चाहती थीं सिद्धार्थ की मां
कियारा और सिद्धार्थ के पोस्ट पर फैन्स ही क्या सितारों ने भी बधाई की लंबी लाइन लगा दी है। परिणीति चोपड़ा, अथिया शेट्टी, भारती सिंह, शाहीन भट्ट, सुनील ग्रोवर समेत तमाम सितारों ने कपल को बधाई दी है, लेकिन आपको बता दें कि इस पोस्ट के साथ-साथ एक पोस्ट और सोशल मीडिया पर और वायरल हो रहा है। दरअसल सोशल मीडिया पर मामाराजी ने अपने इंस्टा एकाउंट के एक पोस्ट के जरिए यह दावा किया गया है कि एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जाकिर खान से बात करते हुए बताया कि उनकी मां क्या चाहती हैं। सिद्धार्थ ने बताया कि 'हम दो भाई हैं। मां हमेशा बोलती थी कि कोई तो शादी करो बच्चा करो। मेरे भाई का बच्चा हुआ वो भी लड़का। मेरा एक ही भतीजा है। मेरी मां को अभी भी उम्मीद थी कि एक तो लड़की हो परिवार में।'

इन सितारों ने अभी तक नहीं किया बच्चे का चेहरा रिवील
बता दें कि कियारा के बेटी होने से सिद्धार्थ की मां बहुत खुश हैं। आपको बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। दोनों ने 7 फरवरी 2023 में शादी की और शादी के दो साल बाद दोनों पेरेंट्स बन गए। हालांकि अभी तक कपल ने अपनी नन्ही परी का चेहरा नहीं दिखाया है, लेकिन फैन्स नन्ही कियारा की एक झलक देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि कई सितारे हैं जिन्होंने अभी तक अपने बच्चों का चेहरा रिवील नहीं किया है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण, वरुण धवन, सोनम कपूर, प्रीति जिंटा।

Read more about: kiara advani sidharth malhotra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X