Sidharth Malhotra के जन्मदिन पर रोमांटिक हुईं कियारा आडवाणी, बाहों में भरकर यूं किया लिप लॉक!

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं और इस वक्त उनको लेकर चर्चा है। बीती रात से ही लोग उनको जन्मदिन पर विश कर रहे हैं। मॉडलिंग से अपने करियर का सफर शुरु करने वाले सिद्धार्थ आज किसी भी पहचान के मोहताज नही है।
उन्होने कई शानदार फिल्में की हैं और अपने किरदारों से लोगों को हैरान किया है। ऐसे में उनके पत्नी और बेहतरीन अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने कुछ इस तरह से बर्थडे की मुबारकबाद दी है जो कि चर्चा में है।
अपने करियर को पूरी तरह से सेट करने के बाद उन्होने इंड्स्ट्री की खूबसूरत हसीना कियारा आडवाणी से शादी कर ली थी। इस वक्त कियारा आडवाणी ने उनको जन्मदिन पर विश करते हुए लिपलॉक किया है। पति के बाहों में रोमांटिक होतीं कियारा आडवाणी की भी काफी तारीफ की जा रही हैं।
उन्होने शानदार तरीके से उनका जन्मदिन मनाया है। कियारा ने वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया था। सिद्धार्थ ने इस दौरान कलरफुल टीशर्ट पहनी थी। कियारा आडवाणी ने ब्लैक कलर की रिवीलिंग टॉप पहनी थी जिसमें वो बेहद हॉट लग रहीं थीं।
कियारा ने सिद्धार्थ का केक मूवी स्टाइल में बनवाया जहां पर रील्स भी नजर आ रहे थे और बगल में पॉपकॉर्न रखे थे। जैसे ही ये वीडियो सामने आया वो आग की तरह वायरल हो रहा है। लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं और वो अभिनेता को विश कर रहे हैं।
इस मौके पर सिद्धार्थ के पहले निर्देशक करण जौहर ने भी उनको विश किया है। इसके अलावा कई सितारों ने उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। वर्कफ्रंट पर सिद्धार्थ मल्होत्रा रोहित शेट्टी की सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। काफी जल्दी ये सीरीज रिलीज होकर धमाका करेगी।


Click it and Unblock the Notifications