Kiara Advani ने 'RC 15' के सेट पर खाया बर्गर, रामचरण के साथ वायरल हुई तस्वीर!

kiara advani

कियारा आडवाणी इस वक्त चर्चा में है क्योंकि वो साउथ के सुपरस्टार रामचरण के साथ एक फिल्म की शूटिंग कर रही है। इस फिल्म का नाम आरसी 15 होने वाला है। फिल्म के सेट से एक तस्वीर अब सामने आई है जोकि धड़ल्ले से वायरल हो रही है और लोग इसपर कमेंट कर रहे हैं। दरअसल उनकी इस तस्वीर की खास बात ये है कि दोनों सितारे बर्गर खाते हुए नजर आ रहे हैं। सभी जानते हैं कि फिल्म स्टार्स इस तरह के फूड से दूर रहते हैं और यही बात फैंस को हजम नहीं हो रही है।

यही कारण है कि फोटो चर्चा में है। कियारा आडवाणी फिलहाल न्यूजीलैंड में हैं और वहीं पर फिल्म आरसी 15 की टीम के साथ शूटिंग कर रही हैं। तस्वीर में दोनों सितारों के लुक की बात करें तो उन्होने काले रंग की जैकेट पहना हुआ है और अपने बाल खुले रखे थे।

राम ने गहरे धूप के चश्मे के साथ नीले रंग की टी-शर्ट पहनी है। इन सितारों के साथ फिल्म आरसी 15 का पूरा क्रू भी दिख रहा है। कियारा आडवाणी काफी समय के बाद किसी साउथ के सुपरस्टार के साथ जुड़ रही हैं और उनको लेकर मशहूर है कि वो शानदार अभिनय करते हुए अपने फिल्म में जान डाल देती हैं।

कियारा आडवाणी अपनी फिल्मों के साथ साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को लेकर भी काफी व्यस्त रहती हैं। वर्कफ्रंट पर कियारा आडवाणी इस वक्त गोविंदा नाम मेरा और सत्यप्रेम की कथा को लेकर बिजी हैं।

विकी कौशल के साथ गोविंदा नाम मेरा में वो काफी जल्दी सामने आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर भी नजर आने वाली हैं। कियारा आडवाणी के लिए अगला साल काफी अच्छा है और कई बेहतरीन प्रोजेक्ट्स के साथ अभिनेत्री धमाका करेंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X