अक्षय कुमार की कंचना रीमेक की स्टारकास्ट फाईनल, तीसरी बार करेंगे इस हीरोइन के साथ काम
अक्षय कुमार की अगली फिल्म कंचना रीमेक की तैयारी शुरू हो चुकी है और अब फिल्म में अक्षय कुमार के अपोज़िट दिखाई देंगी कियारा आडवाणी। कियारा की अक्षय के साथ ये तीसरी फिल्म होगी। कियारा की पहली फिल्म फगली में अक्षय कुमार ने सलमान खान के साथ एक डांस कैमियो किया था। फिलहाल अक्षय और कियारा, राज मेहता की गुड न्यूज़ में एक साथ काम कर रहे हैं। हालांकि, दोनों अलग अलग एक्टर्स के साथ पेयर किए गए हैं।
गुड न्यूज़ में कियारा दिलजीत दोसान्ज्ह के अपोज़िट और अक्षय कुमार करीना कपूर के अपोज़िट नज़र आएंगे। बात करें कंचना रीमेक की तो ये फिल्म एक हॉरर कॉमेडी है। फिल्म को डायरेक्ट करने वाले हैं राघव लॉरेंस ही डायरेक्ट करने वाले हैं। राघव ने ही कंचना को भी डायरेक्ट किया है।

कंचना के हिंदी रीमेक का नाम होगा लक्ष्मी। फिल्म में अक्षय कुमार एक ऐसे आदमी बने हैं जिसे एक हिजड़े का भूत अपने बस में कर लेता है। फिल्म एक तमिल हॉरर कॉमेडी है जो अक्षय कुमार काफी समय से करना चाह रहे थे। फिल्म कहानी है एक हिजड़ा के भूत की जो एक एमएलए से अपनी मौत का बदला लेना चाहती है।
इसके लिए हिजड़ा भूत एक लड़के के शरीर में प्रवेश करती है। जब से अक्षय कुमार ने तमिल में ये फिल्म देखी थी तब से उन्हें ये फिल्म बहुत पसंद आई थी। इससे पहले अक्षय कुमार विद्या बालन के साथ भूलभुलैया जैसी शानदार हॉरर कॉमेडी कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











