..................... Jawan- शाहरुख खान की फिल्म में कियारा आडवाणी ने भी मारी दमदार एंट्री? करेंगी ये बड़ा काम! Kiara Advani also made a strong entry in Jawan? Will do this great work! - Hindi Filmibeat

Jawan- शाहरुख खान की फिल्म में कियारा आडवाणी ने भी मारी दमदार एंट्री? करेंगी ये बड़ा काम!

kiara advani, jawan

शाहरुख खान की फिल्म जवान को लेकर काफी चर्चा है और एक बज बन गया है। फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और शाहरुख खान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है। हालांकि कई लोगों के कैमियो की भी खबरें तेज हैं और दीपिका पादुकोण की झलक तो पहले ही जवान में दिख चुकी है।

लेकिन अब खबर आ रही है कि इस फिल्म में अभिनेत्री कियारा आडवाणी नजर आने वाली हैं? हालांकि खबर ये भी है कि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक, कियारा आडवाणी 'जवान' के एक गाने में नजर आएंगी।

सूत्र के मुताबिक, गाने का फिल्मांकन कल यशराज फिल्म्स स्टूडियो में शुरू हुआ, जिसमें शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं। जी हां, ये एक आइटम नंबर हो सकता है लेकिन पूरी जानकारी के लिए इसका इंतजार करना होगा।

गाने का फिल्मांकन अगले चार दिनों के लिए निर्धारित किया गया है, और कथित तौर पर शाहरुख 'जवान' गाने की शूटिंग के लिए वाईआरएफ स्टूडियो में कियारा आडवाणी के साथ शामिल हुए हैं। यह गाना फिल्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है, जिसमें विदेशी और भारतीय डांसर्स शामिल होने वाले हैं।

इसके पहले भी कियारा आडवाणी धमाका कर चुकी हैं और कुछ आइटम नंबर्स का हिस्सा बन चुकी हैँ। कियारा आखिरी बार फिल्म सत्यप्रेम की कथा में नजर आईं थीं और लोगों को काफी पसंद आई है।

हालांकि देखना ये है कि अब वो किस फिल्म की लीड रोल में दिखेंगी। शाहरुख खान के जवान की बात करें तो इसके अलावा वो डंकी का हिस्सा बनेंगे जिसको राजकुमार हिरानी बना रहे हैं। पठान से शाहरुख खान ने दमदार वापसी की थी और फिल्म ने रिलीज के बाद हजार करोड़ का बिजनेस किया था।

Read more about: kiara advani jawan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X