..................... Kiara Advani almost falls on Kareena Kapoor as her heels stucks in dress, Arjun Kapoor helps, Video viral - Hindi Filmibeat

Kiara Advani: हील्स में फंसी ड्रेस और करीना कपूर पर गिरते गिरते बचीं कियारा, अर्जुन कपूर ने यूं संभाला- Video

By Filmibeat Desk
kiara-advani-almost-falls-on-kareena-kapoor-as-her-heels-stucks-in-dress-arjun-kapoor-helps-video-vi

Kiara Advani Video: बीते दिनों करीना कपूर खान, कियारा आडवाणी और अर्जुन कपूर एक इवेंट में साथ दिखे थे। तीनों स्टेज पर थे, जब बीच में कियारा की ड्रेस हील्स में फंस गई और एक्ट्रेस पीछे बैठीं करीना कपूर पर लगभग गिरते गिरते बचीं। इवेंट से यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह एक ब्यूटी ब्राण्ड का इवेंट था, जहां करीना, कियारा के साथ शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी पहुंची थीं। वहीं, अर्जुन कपूर ने इस इवेंट को होस्ट किया था।इस मौके पर करीना ने ब्लैक ऑफ शोल्डर गाउन पहना था, वहीं कियारा आडवाणी सी ग्रीन शेड में पंपकीन टॉप और बॉटम पहने नजर आईं। दोनों ही बेहद ग्लैमरस दिख रही थीं।

करीना की गोद में गिरने वाली थीं कियारा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कियारा जैसे ही अर्जुन से मिलने के बाद अपनी सीट पर वापस जाने लगती हैं, उनकी ड्रेस हील्स में फंस जाती है और वो उलझकर करीना की गोद में गिरने वाली थीं। लेकिन उन्होंने खुद को संभाल लिया। इस दौरान अर्जुन भी कियारा की मदद करते नजर आए।

संभलते ही कियारा ने मजाकिया अंदाज में माइक पर बोला कि वो ठीक हैं। एक्ट्रेस का ये कॉफिडेंट अंदाज उनके फैंस को खूब पंसद आ रहा है। कियारा ने जिस तरह खुद को बिना नर्वस हुए संभाला, वह शानदार है।

बता दें, कियारा और करीना कपूर फिल्म गुड न्यूज में साथ काम भी कर चुके हैं, जो कि सुपरहिट रही थी। वहीं, इस वीडियो पर कियारा के फैंस कमेंट्स में इच्छा जता रहे हैं कि दोनों एक्ट्रेसस को एक बार फिर स्क्रीन शेयर करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X