TRAILER: सेक्सी करीना + क्यूट कपूर + अनोखी कहानी= 'की एंड का'
[बॉलीवुड न्यूज] आर बाल्की के निर्देशन में बनी फिल्म 'की एंड का' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। और हमें पता है कि इस पोस्टर को देखने के बाद आप भी यही बोलेंगे। इस कपूर + कपूर की जोड़ी काफी डिफ्रेंट है।
'की एंड का' 1 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। काफी समय के बाद करीना कपूर किसी फिल्म में दमदार भूमिका में दिखने वाली हैं, वहीं अर्जुन कपूर भी काफी अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। बता दें, फिल्म महिला vs पुरूष थीम पर है।
अर्जुन फिल्म में हाउस हस्बैंड बने हैं, जबकि करीना वर्किंग वुमैन जो फाइनेशियली घर की पूरी जिम्मेदारी उठाती है। ट्रेलर देखकर ही आप समझ जाएंगे कि फिल्म डॉयलोग्स के मामले में काफी धमाकेदार होने वाली है।
फिर देर किस बात की.. आप सिंगल हों या शादीशुदा.. यह फिल्म हर किसी के लिए है। यहां देखें फिल्म का ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications















