Song Out- सिद्धार्थ और परिणीति की फिल्म जबरिया जोड़ी' का नया गाना 'की होंदा प्यार' हुआ रिलीज

परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के बीच सिजलिंग केमिस्ट्री दर्शाते हुए "जबरिया जोड़ी" दर्शकों के बीच सही दिशा में अपने कदम बढ़ा रही है। अब तक खड़के ग्लासी, ज़िला हिलेला, ढूंढे अखियां जैसे बैक टू बैक चार्टबस्टर हिट्स के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद, फिल्म के निर्माताओं ने अब एक प्यारभरा गीत "की होंदा प्यार" रिलीज कर दिया है। फ़िल्म की मुख्य जोड़ी परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​पर फ़िल्माया गया यह गाना निश्चित रूप से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना लेगा। फ़िल्म के इस नए गाने में अभय सिंह और बबली यादव की युवा प्रेम कहानी देखने मिल रही है।

साथ ही, इस गाने में यह भी दिखाया गया है कि कैसे दोनों अपने युवा दिनों को याद कर रहे है और अब एकजुट होना चाहते है लेकिन कुछ बाधाओं के कारण वे एकसाथ आने में असमर्थ है। अरिजीत सिंह और राज शेखर की आवाज में यह भावपूर्ण ट्रैक निश्चित रूप से दर्शकों का दिल जीत लेगा।

jabariya jodi, sidharth malhotra, disha patani, जबरिया जोड़ी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पटानी

निर्देशक प्रशांत सिंह कहते हैं, "ट्रेलर और गानों को बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और इस तरह के कई जोड़ियों ने हमसे संपर्क साधा है और वो खुश हैं कि हम इस मुद्दे पर रोशनी डाल रहे हैं। हालांकि फिल्म में एक हास्यप्रद शामिल किया गया है, लेकिन इसके माध्यम से हम जबरन विवाह करने के एक दशक लंबी प्रैक्टिस पर भी रोशनी डाल रहे हैं।

चूंकि फिल्म में दूल्हे अपहरण के कई उधारणों को शामिल किया गया है, इसलिए हमने इस विषय पर बातचीत शुरू करने के लिए इन वास्तविक जोड़ियों और हमारी रील जाबरिया जोडी के बीच एक इंटरैक्टिव सेशन आयोजित करने का निर्णय लिया है।

"जबरिया जोड़ी" में जावेद जाफरी, अपारशक्ति खुराना, संजय मिश्रा और चंदन रॉय सान्याल जैसे दमदार कलाकारों की टोली नज़र आएगी। शोभा कपूर, एकता कपूर और शैलेश आर सिंह द्वारा निर्मित, जबरिया जोड़ी बालाजी टेलीफिल्म्स तथा कर्मा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के तहत बनाई गई है जो 2 अगस्त 2019 में रिलीज होने के लिए तैयार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X