सूर्यकुमार यादव पर 500 करोड़ का केस करेंगी खुशी मुखर्जी ? क्रिकेटर ने किया मुकदमा तो भड़कीं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी अपने बोल्ड लुक्स के साथ ही अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। खुशी मुखर्जी के बयान भी जमकर चर्चाओं में रहते हैं। अपनी बेबाकी की वजह से ही खुशी मुखर्जी कई विवादों में भी फंस चुकी हैं। जिसमें से एक है भारतीय क्रिकेटर द्वारा किया गया खुशी मुखर्जी पर 100 करोड़ रुपये का मानहानि का केस।

Khushi Mukherjee

मानहानि के केस पर क्या बोलीं खुशी

दरअसल खुशी मुखर्जी ने पब्लिकली क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव पर कई आरोप लगाए थे। एक इंटरव्यू में खुशी से पूछा गया था कि वह किस क्रिकेटर को डेट करना पसंद करेंगी। इस पर वह कहती हैं कि किसी भी नहीं। कई लोग तो मेरे पीछे पड़े है। सूर्यकुमार यादव के तो कई मैसेज आते हैं। हालांकि मेरी अब उससे इतनी बात नहीं होती। इसके बाद भी उन्होंने क्रिकेटर के लिए कई बातें कही थीं। जिसके बाद गाजीपुर में एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी के खिलाफ 100 करोड़ का मानहानि का केस दर्ज किया गया था। इतना ही नहीं गाजीपुर के SP डॉ. इरज राजा से भी यह दरख्वास्त भी की गई थी कि वह एक्ट्रेस के खिलाफ जल्द से जल्द एक्शन लें।

मैं उसपर 500 करोड़ का केस करूंगी

वहीं अब खुद पर हुए 100 करोड़ के मानहानि केस के बारे में सुन खुशी मुखर्जी ने बयान दिया है। खुशी कहती हैं कि मैं इसपर 500 करोड़ रुपये का केस कर दूंगी। इसके बाद पैपराजी पूछते हैं कि वो केस सही है क्या आपका ? यह सुनते ही खुशी मुखर्जी करती हैं कि कौन सा केस ? पैपराजी खुशी को याद दिलाते हैं सूर्यकुमार यादव वाला इसपर खुशी मुखर्जी कहती हैं कि बिल्कुल नहीं। पैप्स खुशी से पूछते हैं कि वो केस किसने किया आप पर तभी खुशी कहती हैं कि मुझे क्या पता किसने किया है। पैप्स खुशी से पूछते हैं कि आपके घर कोई नोटिस नहीं आया है। खुशी बताती हैं कि नहीं आया। अगर उन्हें भेजना भी है नोटिस तो पुलिस या किंग से भिजवाएं ताकी मैं उन्हें एक क्वीन की तरह जवाब दे सकूं। कम से कम सूर्या की तरह तो नहीं।

Read more about: trending entertainment news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X