खुशी मुखर्जी का नया आउटफिट देख तड़प उठेगी उर्फी जावेद की रूह, खुले आसमान के नीचे हुई बेखौफ

Khushi Mukherjee Bold Look

Khushi Mukherjee Bold Look: सोशल मीडिया की दुनिया में फैशन के नाम पर बदन दिखाकर सेंसेशन बनना आम हो चला है। इस फेहरिस्त में अब खुशी मुखर्जी का नाम भी जुड़ गया है। खुशी मुखर्जी का अब एक और लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस लुक के साथ एक बार फिर से खुशी मुखर्जी ने हर किसी की धड़कनों को बढ़ा दिया है।

खुशी मुखर्जी के इस लुक की बात करें तो हसीना बैकलेस और सी-थ्रू ड्रेस में स्पॉट हुईं। उनका ये लुक इतना बोल्ड था, कि लोगों ने तुलना उर्फी जावेद से कर दी। जहां कुछ लोग उनके इस लुक को स्क्रीन पर देख तुरंत स्क्रॉल करने पर मजबूर हो रहा है तो वहीं सामने से कुछ लोग रास्ता बदलते भी दिखाई दिए।

पैपराजी के कैमरे में कैद हुईं, खुशी मुखर्जी ने खुलकर पोज दिए, और बातचीत भी की। इस दौरान उन्होंने अपने स्टाइल स्टेटमेंट पर बात करते हुए, कहा कि वह एक नया ट्रेंड सेट कर रही हैं। खास बात यह रही कि उन्होंने अपनी आइब्रो की भी चर्चा की और पूछा, 'आपने मेरी आइब्रो देखी? दोनों तरफ डिफ्रेंट हैं, ट्रेंड बना रही हूं।'

खुशी ने अपने अपकमिंग शो 'द सोसाइटी' के बारे में भी बताया, जो जल्द ही JioHotstar पर स्ट्रीम होगा। उन्होंने खुद को मजाकिया अंदाज में पैपराजी क्वीन भी कहा। खुशी के इस लुक का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

खुशी मुखर्जी ने तमिल फिल्म 'अंजल थुरई' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 'डोंगा प्रेमा', 'हार्ट अटैक' और 'श्रीगार' जैसी फिल्मों में नजर आईं। असली पहचान उन्हें MTV के रियलिटी शोज स्प्लिट्सविला 10' और 'लव स्कूल 3' से मिली, जहां उन्होंने दमदार काम कर अपनी शानदार पहचान बनाई।

खुशी बाद में टीवी सीरियल्स 'बालवीर रिटर्न्स' और 'कहत हनुमान जय श्री राम' का भी हिस्सा रहीं। हाल के कुछ सालों में उन्होंने एडल्ट-थीम वाली वेब सीरीज में भी काम किया, जैसे 'नूरी' , 'स्ट्रेंजर' और 'जंगल में दंगल।'

Read more about: urfi javed bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X